{"_id":"68fdafef97bdc4c78d07e6fa","slug":"shubhman-gill-wants-to-develop-harshit-as-bowling-all-rounder-explains-which-position-would-be-better-for-him-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harshit-Gill: हर्षित को गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उभारना चाहते हैं गिल, बताया कौन सा स्थान हो सकता है बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harshit-Gill: हर्षित को गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उभारना चाहते हैं गिल, बताया कौन सा स्थान हो सकता है बेहतर
Sun, 26 Oct 2025 10:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:51 AM IST
सार
हर्षित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके। यह इस प्रारूप में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
हर्षित राणा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा को गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उभारना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर हर्षित बल्ले से 20-25 रन का योगदान दें तो वह आठवें नंबर पर गेंदबाजी ऑलराउंडर हो सकते हैं। हर्षित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके। यह इस प्रारूप में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
एडिलेड में हर्षित ने बनाए थे उपयोगी रन
नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण तीसरे मैच से बाहर थे, लेकिन हार्दिक पांड्या की तुलना में उनकी गेंदबाजी में जरूरी तेजी नहीं है और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उनका शामिल होना पहले दो वनडे में नुकसानदायक साबित हुआ था। राणा ने एडिलेड में दूसरे मैच में 24 रन बनाए थे और इससे भारतीय कप्तान की दिलचस्पी बल्लेबाज के बजाय गेंदबाजी ऑलराउंडर में हो गई है।

गिल ने कहा, मुझे लगता है कि हमारे लिए आठवें नंबर के स्थान के लिए अगर कोई बल्लेबाज वहां 20-25 रन बना सकता है तो यह बहुत अहम स्थान बन सकता है। हमें भरोसा है कि हर्षित ऐसा कर सकता है। बहुत कम तेज गेंदबाज हैं जो लंबे हैं और जो 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसलिए अगर हम दक्षिण अफ्रीका को देखें तो ऐसी विकेटों पर ऐसे गेंदबाज बहुत अहम हो जाते हैं। बीच के ओवरों में हमने देखा कि गेंद विकेट से ज्यादा मूव नहीं करती है। इसलिए अगर आपके पास अच्छी लंबाई और रफ्तार है तो आप मौके बना सकते हैं और मुझे लगता है कि यही हुआ।
अपनी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं गिल
भारतीय कप्तान ने दबाव बनाने का श्रेय स्पिनरों को दिया और इसके बाद राणा ने विकेट झटके। ऐसा बहुत ही कम होता है कि वनडे में गिल ने बिना अर्धशतक जड़े सीरीज खत्म की हो लेकिन कप्तान ने कहा कि वह अपनी फॉर्म को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, पहले मैच में मैं लेग साइड में आउट हो गया था। इसलिए, मैं अपनी बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। कभी-कभी ऐसा होता है। निश्चित रूप से आप हर मैच में टीम के लिए अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं।