{"_id":"5ca38614bdec2213e43a57bd","slug":"shreyas-iyer-says-i-am-speechless-about-outplayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद श्रेयस बोले- 'मेरे पास शब्द नहीं, हम घबरा गए थे'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद श्रेयस बोले- 'मेरे पास शब्द नहीं, हम घबरा गए थे'
Tue, 02 Apr 2019 09:26 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी टीम घबरा गई और लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सकी जिसकी वजह से 14 रन से पराजय झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
जीत के लिए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के 17वें ओवर में तीन विकेट पर 144 रन थे। सैम कुरैन ने हैट्रिक लगाकर दिल्ली को 19.2 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया। अय्यर ने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं है। यह अहम मैच था और ऐसे मैच हारना हमारे लिए अच्छा नहीं है।' उन्होंने कहा, 'यह निराशाजनक है। जिस तरह से हम खेल रहे थे, हर गेंद पर रन चाहिए थे लेकिन इन हालात से हम हार गए। हमने चतुराई से नहीं खेला और हर विभाग में उन्नीस साबित हुए।'
विज्ञापन
कप्तान ने कहा, 'हम लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सके और घबरा गए। उन्होंने दो विकेट लगातार ले लिए। क्रिस मौरिस और ऋ षभ पंत के आउट होने के बाद ही हम मैच हार गए। हमारे बल्लेबाजों ने भी कोई पहल नहीं की।' इससे पहले दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सुपर ओवर में हराया था। अय्यर ने कहा, 'मुझे पता नहीं चल रहा कि क्या हो गया। पिछले मैच में भी ऐसा ही हुआ था। हमें कुछ पहलुओं पर मेहनत करनी होगी और गलतियों से सबक लेना होगा।'
विज्ञापन