फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer Called By Team India As Back Up of Virat Kohli

चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं कोहली, इस खिलाड़ी को बुलावा

Fri, 24 Mar 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 24 Mar 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer Called By Team India As Back Up of Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। यह मैच 25 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस टेस्ट में कोहली को बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा। तीसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान कोहली के कंधे में चोट लगी थी। ऐसे में टीम इंडिया ने कोहली के बैक-अप के लिए एक अतिरिक्त खिलाड़ी को बुलाया है।
विज्ञापन


इस मैच के लिए मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बुलाया गया है। अय्यर ने इस साल घरेलु सत्र में जमकर रन कूटे हैं। पिछले 3 सालों से अय्यर ने गजब की फॉर्म दिखाई है और इसी के चलते उन्हें टीम इंडिया की ओर से बुलावा आया है। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अय्यर को 2015 में 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। गौरतलब है कि कोहली ने रांची टेस्ट के दौरान पहली पारी में फील्डिंग नहीं की थी, मगर वो अपने नियमित स्थान पर ही बल्लेबाजी करने उतरे।
विज्ञापन


अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में दोहरा शतक भी जड़ा था। चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन पर फैसला गुरुवार के ट्रेनिंग सत्र के बाद ही लिया जाएगा। हालांकि, कोहली चौथे टेस्ट की तैयारियों के लिए टीम के साथ मैदान पर आए, मगर उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी नहीं की। उनके दांए कंधे पर पट्टी भी बंधी थी। यदि कोहली इस मैच में नहीं खेलते, तो टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी जा सकती है। इसके अलावा, टीम के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट के अनुसार मोहम्मद शमी भी चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed