फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar said Virat Should consider himself as normal player to score runs

Shoaib Akhtar on Kohli: शोएब अख्तर की विराट को नसीहत, बोले- खुद को आम खिलाड़ी समझें, तभी बनेंगे रन

Sun, 08 May 2022 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 08 May 2022 04:05 PM IST
सार

शोएब अख्तर ने कहा है कि विराट यह सोच रहे हैं कि वो अब पहले जैसा खेल क्यों नहीं दिखा पा रहे। इसी वजह से उन पर दबाव बन रहा है। अब उन्हें खुद को सामान्य खिलाड़ी मानकर खेलना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Shoaib Akhtar said Virat Should consider himself as normal player to score runs
शोएब अख्तर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का संघर्ष आईपीएल 2022 में जारी है। इस सीजन कोहली 12 पारियों में सिर्फ 216 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 111 के करीब का रहा है। अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देन के लिए 2021 में कप्तानी छोड़ने वाले विराट से इस सीजन कई बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीजन विराट पांच बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। तीन पारियों में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी विराट पारी की पहली गेंद पर आउट हुए। यह छठी बार है जब विराट गोल्डन डक का शिकार हुए। पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने विराट को सलाह दी है कि उन्हें अपने ऊपर दबाव लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने खेल का मजा लेने की जरूरत है। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट की शुरुआत में भी लय में नहीं थे विराट
आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में विराट आरसीबी के लिए तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं। उन्होंने दो बार 40 का आंकड़ा पार किया, लेकिन पुरानी लय में नहीं दिखे। कभी उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने में समस्या आई तो किसी मैच में बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे। इसके बाद दो मैचों में विराट खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करना शुरू किया। यहां उन्होंने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। पिछले तीन मैचों में उन्होंने आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की है और कुल 96 गेंद खेलकर 97 रन बनाए हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है। 

कोहली अपने ऊपर ज्यादा दबाव ले रहे
शोएब अख्तर ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि विराट अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं। इसी वजह से उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है। हालांकि, शोएब ने यह भी स्वीकार किया कि विराट जैसे बल्लेबाजों को पता होता है कि उन्हें वापसी कैसे करनी है। 

उन्होंने कहा "विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इससे पहले आईपीएल में जो किया है उसे दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से उनकी फॉर्म खराब हुई है। उन्हें सिर्फ मैदान में जाकर खेल का मजा लेने की जरूरत है। वो रन बनाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास कर रहे हैं। वो सोच रहे हैं कि मैं विराट कोहली हुं और मैं वो नहीं कर पा रहा हूं, जो पहले करता था। यही वह समय होता है, जब आपको एहसास होता है कि आप सिर्फ इंसान हैं। गलती करना इंसान की प्रवत्ति है, लेकिन विराट जैसे दिग्गज को पता है कि वापसी कैसे करते हैं।"  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed