कृष्णा नहीं करिश्मा: भारतीय युवा गेंदबाज के मुरीद हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 मार्च को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपने एकदिवसीय करियर का आगाज किया। कृष्णा का डेब्यू मैच उनके लिए बेहद यादगार रहा। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी सटीक और सधी गेदों के चलते दुनियाभर के कई पूर्व दिग्गज गेंदबाजों का ध्यान खींचा। पहले वनडे में उनकी गेंदबाजी को देख बड़े-बड़े गेंदबाज हैरान रह गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने डेब्यू वनडे में चार विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन को देख पाकिस्तान के पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर गदगद हुए। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर तारीफ की है।
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसिद्ध कृष्णा की तरीफ करते हुए कहा, वह कृष्णा नहीं करिश्मा है। यानी शोएब अख्तर के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा चमात्कारिक गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बीट किया और चार विकेट आउट किए।
शोएब अख्तर ने आगे कहा, मुझे देखकर खुशी हुई कि प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावित किया, बतौर तेज गेंदबाज जब आप ज्यादा रन देते हैं तो आपको अपना एटीड्यूट, हिम्मत, प्रतिभा और कुशलता दिखाने की जरूरत होती है। यही चीजें तेज गेंदबाज को मैच में वापस लेकर आती हैं। पहले शुरूआती तीन ओवर के स्पेल में प्रसिद्ध काफी महंगे रहे लेकिन बाद में वापसी करते हुए कृष्णा ने चार विकेट लिए।
शोएब अख्तर ने आगे कहा, जब आपकी गेंदों पर बल्लेबाज प्रहार करते हैं तो आपको ऐसे में गति धीमी नहीं करना है। ऐसे में अपना ध्यान विकेट लेने पर लगाना है। ये सब आपको उस समय करना है जब आप नहीं करते हैं। अपने पहले वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स और टॉम करन को आउट किया था।