{"_id":"63f4530f1c1730ace90937a1","slug":"shoaib-akhtar-claims-about-bollywood-i-was-offered-lead-role-in-gangster-film-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shoaib Akhtar: 'गैंगस्टर फिल्म में लीड रोल के लिए मिला था ऑफर', बॉलीवुड को लेकर शोएब अख्तर ने किया दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shoaib Akhtar: 'गैंगस्टर फिल्म में लीड रोल के लिए मिला था ऑफर', बॉलीवुड को लेकर शोएब अख्तर ने किया दावा
Tue, 21 Feb 2023 12:17 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:17 PM IST
सार
पिछले साल अख्तर ने अपनी बायोपिक के शीर्षक का खुलासा किया था। उसका शीर्षक 'रावलपिंडी एक्सप्रेस: रेसिंग अगेंस्ट द ऑड्स' रखा गया था। हालांकि, इस बात का पता नहीं चला कि फिल्म का निर्माण शुरू हुआ या नहीं।
विज्ञापन
शोएब अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बहुत प्रशंसक हैं। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से प्रसिद्ध अख्तर पाकिस्तान के बड़े तेज गेंदबाजों में एक रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन फिल्मों में हमेशा काम करना चाहते थे। वह बॉलीवुड में अभी अभिनय करना चाहते थे। इसे लेकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने एक खुलासा किया है।
विज्ञापन
अख्तर ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की क्राइम-ड्रामा फिल्म 'गैंगस्टर' (2005) में काम करने का ऑफर मिला था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैंगस्टर में उन्हें मुख्य भूमिका देने की पेशकश की गई थी। पिछले साल अख्तर ने अपनी बायोपिक के शीर्षक का खुलासा किया था। उसका शीर्षक 'रावलपिंडी एक्सप्रेस: रेसिंग अगेंस्ट द ऑड्स' रखा गया था। हालांकि, इस बात का पता नहीं चला कि फिल्म का निर्माण शुरू हुआ या नहीं। पिछले महीने अख्तर ने ट्विटर पर इसे लेकर एक पोस्ट किया था। उन्होंने फिल्म से खुद को अलग करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अख्तर ने भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
क्रिकेट की पिच पर भारत और पाकिस्तान को कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। दोनों टीमों के बीच उत्साह, भावनाएं और जुनून खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। शोएब अख्तर अपने समय के सबसे अच्छे और घातक तेज गेंदबाजों में से एक थे। अपने पूरे क्रिकेट करियर के दौरान अख्तर ने कई बार मैच जिताऊ गेंदबाजी की। भारत के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
क्रिकेट की पिच पर भारत और पाकिस्तान को कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। दोनों टीमों के बीच उत्साह, भावनाएं और जुनून खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। शोएब अख्तर अपने समय के सबसे अच्छे और घातक तेज गेंदबाजों में से एक थे। अपने पूरे क्रिकेट करियर के दौरान अख्तर ने कई बार मैच जिताऊ गेंदबाजी की। भारत के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
भारत के खिलाफ उनके प्रदर्शन की बात करें तो 10 टेस्ट में उन्होंने 28 विकेट लिए थे। वहीं, टीम इंडिया के खिलाफ 28 वनडे में उन्होंने 41 विकेट हासिल किए थे। इस तरह 38 मैचों में उन्होंने 69 विकेट लिए थे। अख्तर ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 46 टेस्ट में 178 विकेट लिए थे। वहीं, 163 वनडे मैचों में उन्होंने 247 विकेट चटकाए थे। 15 टी20 में अख्तर ने 19 विकेट झटके थे।