{"_id":"6829b497ed0c9043bb0d6c9f","slug":"shivam-shukla-mystery-spinner-roped-in-by-kkr-as-replacement-rovman-powell-in-ipl-2025-know-details-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी कोलकाता में हुई इस घातक स्पिनर की एंट्री; रोवमैन पॉवेल नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी कोलकाता में हुई इस घातक स्पिनर की एंट्री; रोवमैन पॉवेल नहीं खेलेंगे
Sun, 18 May 2025 03:51 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 18 May 2025 03:51 PM IST
सार
केकेआर आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (आठवें स्थान), राजस्थान रॉयल्स (नौवें स्थान) और चेन्नई सुपर किंग्स (10वें स्थान) का सफर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
रोवमैन पॉवेल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मध्य प्रदेश के मिस्ट्री स्पिनर शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया है। उन्हें वेस्टइंडीज के घातक ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल की जगह टीम में एंट्री मिली है। रविवार को फ्रेंचाइजी की तरफ से बताया गया कि पॉवेल और इंग्लैंड के मोईन अली स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते सत्र से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
कौन हैं शिवम शुक्ला?
मध्य प्रदेश के शिवम शुक्ला ने घरेलू स्तर पर सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का एक सत्र खेला है। उन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में सुर्खियां बटोरीं थीं, जहां वे टूर्नामेंट के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। 29 वर्षीय धीमी गति के गेंदबाज ने कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे। इनमें एक पांच विकेट हॉल भी शामिल है।

कोलकाता का सफर समाप्त
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। शनिवार को खेला जाने वाला मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। इस मैच में बारिश शुरू से ही बाधा बनी हुई थी, जिसकी वजह से टॉस भी नहीं हो पाया था। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। आरसीबी 17 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई जबकि केकेआर 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। हालांकि, उसका सफर समाप्त हो गया। वहीं, आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जीवित हैं।

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी केकेआर
केकेआर आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (आठवें स्थान), राजस्थान रॉयल्स (नौवें स्थान) और चेन्नई सुपर किंग्स (10वें स्थान) का सफर समाप्त हुआ था। आरसीबी 12 मैचों में आठ मुकाबले जीतकर शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ दिया जिसके खाते में 16 अंक हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 15 और मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है। दिल्ली की टीम 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।