{"_id":"5a6dcede4f1c1bb2208b5cdf","slug":"shivam-mavi-will-play-for-kkr-in-ipl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: 3 करोड़ में बिका वेस्ट यूपी का यह जूनियर गेंदबाज, अंडर-19 में मचा रहा है धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: 3 करोड़ में बिका वेस्ट यूपी का यह जूनियर गेंदबाज, अंडर-19 में मचा रहा है धमाल
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
शिवम मावी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग 2018 नीलामी के दूसरे दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऑल राउंडर शिवम मावी का बोल बाला रहा। मावी इन दिनों न्यूजीलैंड में खेली जा रही अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर से खेल रहे हैं। रविवार को आईपीएल नीलामी में यूपी के इस खिलाड़ियों के लिए कई फ्रैंचाइजियों ने बोली लगाई, लेकिन अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें तीन करोड़ में खरीदा।
मावी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले अंडर-19 मैच में अपनी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आए थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इनकी गेंदबाजी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ खेलते हुए एक गेंद तो 146 किमी की रफ्तार से की थी।
शिवम के कोच फूलचंद ने मावी के बारे में बताया है कि वह सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि बल्लेबाज भी है, कुल मिलाकर शिवम ऑल राउंडर की भूमिका में खेलते हैं। उन्होंने उसे 8 साल की उम्र से कोचिंग दी है। शिवम के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है, जबकि दाएं हाथ से गेंदबाजी करता है।
विज्ञापन
मावी ने अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम 5 मैचों में 7 विकेट हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3/45 है।