{"_id":"64cff5ceeb0df1157f0df165","slug":"shivam-dube-did-not-include-deepak-chahar-in-csk-all-time-playing-11-chahar-asked-for-1-over-match-watch-video-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK: शिवम दुबे ने दीपक चाहर को चेन्नई की प्लेइंग 11 से बाहर रखा, तेज गेंदबाज ने कहा- एक ओवर का मैच हो जाए?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK: शिवम दुबे ने दीपक चाहर को चेन्नई की प्लेइंग 11 से बाहर रखा, तेज गेंदबाज ने कहा- एक ओवर का मैच हो जाए?
Mon, 07 Aug 2023 01:04 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:04 AM IST
सार
शिवम दुबे ने चेन्नई की प्लेइंग 11 में दीपक चाहर को शामिल नहीं किया था। इसका वीडियो देखने के बाद दीपक चाहर ने उन्हें एक ओवर के मैच के लिए चुनौती दी। इस पर दुबे ने कहा कि उनके लिए पहले ही एक जगह खाली छोड़ दी गई थी।
विज्ञापन
शिवम दुबे (बाएं) और दीपक चाहर (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में चेन्नई के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे फ्रेंचाइजी की सार्वकालिक प्लेइंग 11 का चुनाव कर रहे हैं। दुबे इस वीडियो में चेन्नई के लिए खेलने वाले अधिकतर बड़े खिलाड़ियों का नाम लेते हैं और अंत में खुद को भी टीम में शामिल करते हैं, लेकिन तेज गेंदबाज दीपक चाहर का नाम नहीं लेते हैं।
यह वीडियो सामने आने के बाद चाहर ने आपत्ति जाहिर की है और दुबे के साथ एक ओवर का मैच खेलने की बात कही है। हालांकि, दुबे ने इसे मजाक में टाल दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में शिवम दुबे ने अपनी सर्वकालिक चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन चुनी, जिसमें अधिकांश प्रमुख नामों को शामिल किया गया। उन्होंने मैथ्यू हेडन और माइकल हसी को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में रखा। इसके बाद सुरेश रैना और अंबाती रायुडू का नाम लिया। वहीं ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने रवींद्र जड़ेजा, एल्बी मोर्कल और ड्वेन ब्रावो को चुना। एमएस धोनी को कप्तान बनाया और गेंदबाजी विभाग में हरभजन सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी को चुना। अंत में उन्होंने खुद को टीम के चौथे ऑलराउंडर के रूप में चुना।
विज्ञापन
दुबे ने दीपक चाहर का नाम टीम में नहीं लिया। इससे चाहर ने दुबे के मजे ले लिए। चाहर ने चेन्नई के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मजाकिया कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
दीपक ने कमेंट किया “शिवम दुबे अगले साल गेंदबाज के रूप में खेलेंगे, तो हम कहां जायेंगे?” इसके बाद उन्होंने दूसरा कमेंट कर लिखा “शिवम दुबे सबसे पहले अगले साल तेरा-मेरा एक ओवर का मैच होगा, मैं तुम्हें एक ओवर फेंकूंगा और तुम मुझे एक ओवर फेंकोगे। देखते हैं कौन जीतता है और और टीम में जगह बनाता है?"
इसके जवाब में शिवम दुबे ने मजाकिया अंदाज में लिखा "दीपक चाहर तेरे लिए मैंने अभी-अभी स्पॉट छोड़ दिया है, क्या तू तबकी बात कर रहा है।" हालांकि, चाहर ने एक और मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कमेंट में लिखा, “शिवम दुबे, नहीं मुझे मैच चाहिए स्पॉट नहीं।”

View this post on Instagram