{"_id":"5c83e91abdec2214577e66ba","slug":"shiva-thapa-and-sachin-siwach-including-six-boxer-enters-in-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव थापा और सचिन सहित छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शिव थापा और सचिन सहित छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में
Sat, 09 Mar 2019 09:56 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
शिव थापा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार एशियाई खेलों के पदक विजेता रहे शिवा थापा (60 किलो) और पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच (52 किलो) समेत छह भारतीय मुक्केबाज फिनलैंड के हेलसिंकी में हो रहे 38वें जीबी मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन
पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता थापा ने पोलैंड केडोमिनिक पालाक को 5-0 से हराया। अब वह सेमीफाइनल में रूस के मिखाइल वारलामोव से खेलेंगे सिवाच ने रूस के तामिर गालानोव को 4-1 से मात दी। अब उनका सामना किर्गिस्तान केअजात उसेनालीव से होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किलो), कविंदर सिंह बिष्ट (56 किलो), दिनेश डागर (69 किलो) और नवीन कुमार (प्लस 91 किलो) भी अंतिम चार में पहुंच गए। उनसे पहले एशियाई रजत पदक विजेता सुमित सांगवान (91 किलो) और गोविंद साहनी (49 किलो) ने भी पहले दौर में बाय मिलने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
हसमुद्दीन ने रूस के ओविक ओगानिसियन को 5-0 से हराया और अब वह कजाखस्तान के जानबोलाट किदिरबायेव से खेलेंगे। बिष्ट ने किर्गिस्तान के अलमानबेत ऐबेकोव को मात दी। अब वह फ्रांस के जोर्डन रौड्रिग्ज के सामने होंगे।
डागर ने स्थानीय मुक्केबाज अयादिन बेहरूज को 3-2 से मात दी और अब उनका सामना रूस के सर्जेइ सोबिलिंस्की से होगा। नवीन ने फिनलैंड के एंटी एल को हराया और अब ऑस्ट्रेलिया के जस्टिस हुनी से खेलेंगे। वहीं प्रयाग चौहान (75 किलो) और संजय (81 किलो) क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए।