{"_id":"738a2d48-8e1f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shikhar-dhawan-would-have-been-out-on-first-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गलती जो कंगारुओं पर पड़ी भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक गलती जो कंगारुओं पर पड़ी भारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Mar 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले शिखर धवन के बारे में जानकर आपको हैरत होगी कि वे इस पारी की पहली ही गेंद पर आउट थे।
विज्ञापन
शिखर धवन की शतकीय पारी को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन शिखर धवन और मुरली विजय भारतीय पारी की शुरुआत करने आए। मुरली स्ट्राइकिंग छोर पर थे जबकि धवन नॉन स्ट्राइकिंग छोर पर थे।
ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टॉर्क जब पारी की पहले गेंद फेंक रहे थे तभी गेंद उनके हाथ से छूटकर नॉन स्ट्राइक छोर के स्टंप पर जा लगी। उस दौरान शिखर धवन क्रीज से बाहर थे। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपील की होती तो धवन को आउट करार दिया जाता।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अगर यह गलती नहीं की होती तो ऐसा पहली बार होता कि कोई खिलाड़ी अपने डेब्यू टेस्ट मैच में बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाता।
मेहमान टीम की इस चूक का शिखर धवन ने जमकर फायदा उठाया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
सहवाग की जगह टीम में आए हैं धवन
दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन को दिल्ली के ही विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के टीम से बाहर होने के बाद अंतिम एकादश में जगह मिली थी।
उन्होंने इस मौके को भुनाते हुए तेजी से रन बटोरे और उनके गजब आत्मविश्वास को देखकर नहीं लग रहा था वह अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।