फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan will play for delhi daredevils in next ipl

शिखर धवन की 10 साल बाद वापसी, अगले आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेलेंगे

Mon, 05 Nov 2018 06:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan will play for delhi daredevils in next ipl
शिखर धवन

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन आगामी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते दिखेंगे। दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने इस खबर की पुष्टि की। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि धवन अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद में मिल रही रकम से खुश नहीं थे। वह इसलिए ट्रांसफर के बारे में सोच रहे थे। 

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों के बदले शिखर धवन को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जोड़ा है, जिससे यह सलामी बल्लेबाज 10 साल बाद अपने घरेलू शहर की आईपीएल फ्रेंचाइजी से खेलेंगे। धवन की जगह दिल्ली ने आलराउंडर विजय शंकर, स्पिनर शाहबाज नदीम और युवा अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स के लिए रिलीज किया है।
विज्ञापन


इस साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सनराइजर्स ने धवन को राइट टू मैच कार्ड के जरिए पांच करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। बायें हाथ का यह बल्लेबाज हालांकि इस राशि से नाखुश था जिसके कारण वह अब दिल्ली से जुड़ गए हैं जिसकी ओर से वह 2008 में पहले आईपीएल में खेले थे। सनराइजर्स ने बयान में कहा, 'हम दुख के साथ घोषणा करते हैं कि हमारे साथ लंबे समय से जुड़े खिलाड़ियों में से एक शिखर धवन 2019 में दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। हमें खुशी है कि हमने राइट टू मैच कार्ड के जरिए धवन को खरीदा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, 'दुर्भाग्य से यह दिखने लगा था कि इस राशि में बिकने के बाद से ही वह थोड़ा असहज था लेकिन आईपीएल नियमों के तहत हम इसमें बदलाव नहीं कर सकते। हम वर्षों से शिखर के शानदार योगदान की सराहना करते हैं और हमें दुख है कि वित्तीय कारणों से उसने फैसला किया कि यह आगे बढ़ने का समय है।' धवन 2013 से सनराइजर्स से जुड़े थे और इस दौरान वह 91 पारियों में 2768 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed