{"_id":"1e3c3ee4-d44c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shikhar-dhawan-wanted-to-leave-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और धवन ने क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...और धवन ने क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की बल्लेबाजी के नए सितारे बन कर उभरे शिखर धवन एक समय इतने दुखी हो गए थे कि उन्होंने क्रिकेट ही छोड़ने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
धवन के दुखी होने का कारण कोई और नहीं उन्हीं के रणजी टीम के साथी खिलाड़ी विराट कोहली का उनसे पहले राष्ट्रीय टीम में चयन था।
वह खुद से पहले जूनियर खिलाड़ी विराट कोहली को टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का मौका पाने से बेहद दुखी थे।
पहले कोच ने किया खुलासा
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो शतक जड़कर क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरने वाले धवन के पहले कोच तारक सिन्हा ने इस बात का खुलासा किया है।
सिन्हा के अनुसार, धवन खुद को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने से बेहद निराश थे। लेकिन जब उनकी जगह उनसे जूनियर खिलाड़ी विराट कोहली को टीम में लिया गया तो इस बात से तो वह टूट ही गए थे।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि लगातार कई मौकों पर धवन टीम में चुने जाने से चूक गए थे। इस दौरान एक समय ऐसा था जब धवन खुद के टीम इंडिया में नहीं चुने जाने से इतना अधिक निराश हो गए थे कि उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का पूरी तरह से मन बना लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'धवन मुझसे हमेशा पूछते थे कि मैं एक अच्छा खिलाड़ी हूं लेकिन फिर भी मुझे क्यों चुना नहीं गया है। उन्हें क्रिकेट खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित करना एक समय बेहद मुश्किल हो गया था। मैंने हमेशा उन्हें खेलते रहने के लिए कहा। मैं आज उनके लिए बेहद खुश हूं।'
वर्ष 2003-04 में धवन उस समय लाइमलाइट में आए थे जब उन्हें अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
इसके बाद आंध्र प्रदेश के लिए उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा। धवन दिल्ली के अनुभवी खिलाड़ियों गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के साथ भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं।