फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar dhawan seeks parents blessings before leaving for UAE

IPL 2020: यूएई रवाना होने से पहले माता पिता से आशीर्वाद लेने पहुंचे धवन, भावुक होकर लिखी ये बात

Thu, 20 Aug 2020 11:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shikhar dhawan seeks parents blessings before leaving for UAE
शिखर धवन - फोटो : social media

टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना होने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान वह भावुक हो गए। दरअसल, धवन ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो अपने माता-पिता के गले लग रहे हैं।

विज्ञापन


धवन ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'लंबे दौरे पर जाने से पहले माता-पिता का आशिर्वाद लेने पहुंचे। आज भी मेरे माता-पिता मेरे अंदर उस बच्चे को देखते हैं। माता-पिता के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं है और मैं इसे हमेशा संजो कर रखूंगा।'
विज्ञापन

 


यूएई रवाना होने से पहले मुंबई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी
कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स के भारतीय खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए संयुक्त अरब अमीरात रवाना होने से पहले गुरुवार को यहां एकत्रित हुए।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले पांच महीने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अपने घरों में बिताने वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अलग अलग समूहों में मुंबई पहुंचे। उन्होंने इस बीच सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए।


मैं बेहद सकारात्मक मूड में हूं- अजिंक्य रहाणे
पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बने अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि यह हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। लेकिन प्रत्येक की तरह मैंने भी पिछले कुछ महीनों में अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया और अपने परिवार की देखभाल की।'

उन्होंने कहा, 'मैंने उनके साथ जो समय बिताया उससे मैं बेहद सकारात्मक मूड में हूं। हालांकि यह आईपीएल हमारे लिए पूरी तरह से भिन्न अनुभव होगा और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैदान में उतरने पर हम सभी सकारात्मक रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed