फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan provided his health update and thanks his fans for their warm wishes

Shikhar Dhawan Health Updates: शिखर धवन ने दी तबीयत की जानकारी, एक दिन पहले हुए थे कोरोना के शिकार

Thu, 03 Feb 2022 08:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Feb 2022 08:54 PM IST
सार

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कोरोना की चपेट में आने के बाद बीसीसीआई की स्वास्थ्य टीम की देखरेख में आइसोलेशन में समय बिता रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। हालांकि उनके संक्रमित होने की वजह से मयंक अग्रवाल को स्क्वॉड में जगह दी गई है।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan provided his health update and thanks his fans for their warm wishes
शिखर धवन - फोटो : twitter@SDhawan25

विस्तार

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कोरोना की चपेट में आने के बाद बीसीसीआई की स्वास्थ्य टीम की देखरेख में आइसोलेशन में समय बिता रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। हालांकि उनके संक्रमित होने की वजह से मयंक अग्रवाल को स्क्वॉड में जगह दी गई है। ऐसे में धवन का पहले मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन


36 वर्षीय अनुभवी क्रिकेटर ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए प्रशंसकों का आभार जताया है। धवन ने अपनी हेल्थ के लिए शुभकामनाएं भेजने वाले फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी तबीयत की जानकारी दी और लिखा, "आप सभी का शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं अच्छा कर रहा हूं और ढेर सारे प्यार के लिए हंबल हूं।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धवन बुधवार को महामारी कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। उनके अलावा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी (स्टैंड बाई खिलाड़ी) सहित 7 सदस्य (सहयोगी स्टाफ सहित) वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा था कि मयंक अग्रवाल को वनडे टीम से जोड़ा गया है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने बयान में बताया था कि 3 खिलाड़ी सहित 7 सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मयंक अग्रवाल को वनडे टीम से जोड़ा गया है। 


भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद में जुटी थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद तीन दिन के क्वारंटीन से गुजर रही थी। सीरीज की शुरुआत छह फरवरी को अहमदाबाद में होगी जो भारत का 1000वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा, लेकिन ये तीनों खिलाड़ी अब सीरीज में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इन्हें एक हफ्ते के क्वारंटीन से गुजरना होगा और इसके बाद दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर नतीजों के बाद ही वे टीम से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed