फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?

Shikhar Dhawan: एशियन गेम्स के लिए भी नहीं चुने गए शिखर धवन, विश्व कप टीम में मिलेगी जगह या करियर हुआ खत्म?

Sat, 15 Jul 2023 07:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Jul 2023 07:05 PM IST
सार

चयनकर्ताओं ने कहा था कि जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में चुना जाएगा, उन्हें एशियन गेम्स की टीम से बाहर रखा जाएगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या धवन वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे या फिर उनका करियर समाप्त हो चुका है?

विज्ञापन
Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसीसीआई ने चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। एशियन गेम्स का यह 19वां संस्करण होगा। चयनकर्ताओं ने इन खेलों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया है। ऋतुराज के नेतृत्व में एक युवा टीम चीन की यात्रा करेगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एशियन गेम्स के लिए जाने वाली टीम के कप्तान शिखर धवन होंगे। 37 साल के धवन पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें हांगझोऊ खेलों के लिए कप्तान बनाने की बात चल रही थी। एशियन गेम्स इस साल 28 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, चयनकर्ताओं ने ऋतुराज को कप्तान बनाकर धवन को किनारे कर दिया। इस साल अक्तूब-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। चयनकर्ताओं ने कहा था कि जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में चुना जाएगा, उन्हें एशियन गेम्स की टीम से बाहर रखा जाएगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या धवन वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे या फिर उनका करियर समाप्त हो चुका है? 
विज्ञापन

एशियन गेम्स का 19वां संस्करण

Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन के बाद से जहां ऋतुराज ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं शिखर धवन को लेकर भी फैंस जमकर ट्वीट कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि धवन वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे, जबकि कुछ मान रहे हैं कि उनके करियर का द एंड हो चुका है। 19वें एशियन गेम्स के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें राहुल त्रिपाठी को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र का नहीं है।

त्रिपाठी 32 साल और शिवम दुबे 30 साल के हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने इस टीम को चुनकर साफ-साफ यह संदेश देना चाहा है कि अब भविष्य के लिए टीम तैयार किया जा रहा है, जिसमें उम्रदराज खिलाड़ियों की कोई जगह नहीं होगी। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली टीम चुनी गई थी। ऐसे में धवन को किनारा कर दिया गया। 

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।

वर्ल्ड कप टीम में भी धवन की जगह मुश्किल

Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जहां तक सवाल है उनके वर्ल्ड कप में चुने जाने की तो यह भी मुश्किल नजर आ रहा है। एक टीम अपन स्क्वॉड में अधिकतम 15-16 खिलाड़ियों को चुन सकती है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं के मन में इतने खिलाड़ी पहले से ही तय हैं। ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, तीसरे स्थान पर विराट कोहली, चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर, पांचवें स्थान पर केएल राहुल जो विकेटकीपर की भी भूमिका निभा सकते हैं, छठे स्थान पर हार्दिक पांड्या, सातवें स्थान पर रवींद्र जडेजा, आठवें और नौवें स्थान पर अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से कोई एक और फिर दो तेज गेंदबाज खेल सकते हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए बैकअप के साथ भारतीय स्क्वॉड पहले से ही तैयार है।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
जहां तक बात है धवन की तो वह एक ओपनर हैं। अगर चयनकर्ता रोहित या शुभमन के बैकअप के तौर पर किसी को रखना चाहेंगे तो वह ईशान किशन हो सकते हैं। ईशान को भी एशियन गेम्स के स्क्वॉड में नहीं रखा गया है। वहीं विकेटकीपिंग के लिए भी बैकअप में होंगे। इसके अलावा मिडिल ओवर के लिए संजू सैमसन बैकअप में होंगे। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को चुना जा सकता है।

ऐसे में चयनकर्ता एशियन गेम्स के लिए टीम चुनकर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों के चयन को लगभग स्पष्ट कर दिया है, जिसमें धवन की कोई जगह नहीं बन रही है। यानी चयनकर्ताओं ने उन्हें साफ संकेत दे दिए हैं कि अब वह भविष्य की टीम की ओर देख रहे हैं, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों की कोई जगह नहीं है।

वर्ल्ड कप के लिए ये हो सकती है भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर।

स्टैंडबाय में ये खिलाड़ी हो सकते हैं: दीपक चाहर, ईशान किशन, उमरान मलिक, अक्षर पटेल।

भारत के लिए 6 टूर्नामेंट्स खेल चुकी है भारतीय टीम

Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला
धवन से चयनकर्ताओं ने इस बारे में बात की है या नहीं, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आमतौर पर चयनकर्ता किसी ऐसे सीनियर खिलाड़ी के भविष्य को तय करने से पहले उससे बात करते हैं। उसमें भी धवन 2011 वर्ल्ड कप के बाद 6 आईसीसी टूर्नामेंट्स (टी20 वर्ल्ड कप- 2014, 2016; वनडे वर्ल्ड कप- 2015, 2019; चैंपियंस ट्रॉफी 2013, 2017) में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और लगभग इन सभी टूर्नामेंट्स में उन्होंने बल्ले से खूब रन बनाए थे।

2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में उनका अहम योगदान रहा था। वहीं, 2015 वनडे वर्ल्ड और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी धवन ने खूब रन बनाए थे। इसके बाद 2021 में धवन को भारत की सेकंड स्ट्रीम का कप्तान बनाया गया था, जिसने श्रीलंका का दौरा किया था। फिर कई बार वह भारतीय टीम के दूसरे दौरे पर सिमित ओवर क्रिकेट में कमान संभाली। 

2022 में पिछली बार मैदान पर उतरे थे धवन

Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
2022 में धवन आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरे थे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 18 रन बनाए थे। इस सीरीज में फ्लॉप होने के बाद धवन की वनडे टीम में वापसी नहीं हुई। इसके बाद एक बार धवन से भारतीय टीम में चयन को लेकर सवाल भी पूछे गए थे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि शुभमन गिल टीम इंडिया में जगह डिजर्व करते हैं।

धवन ने साल 2022 में 22 वनडे में 34.40 की औसत से 688 रन बनाए थे, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 2020 में उन्होंने छह वनडे में 58 की औसत से 290 रन और 2021 में छह वनडे में 59.40 की औसत से 297 रन बनाए थे। 2020-2021 दोनों साल उन्होंने तीन-तीन अर्धशतक जड़े। धवन ने ओवरऑल वनडे करियर में 167 मैचों में 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। 

पिछले काफी समय से नहीं खेल रहे टी20-टेस्ट

Shikhar Dhawan not selected for Asian Games 2023 Indian Team, will he get place in Team India World Cup squad?
राहुल द्रविड़ और शिखर धवन - फोटो : twitter@bcci
टी20 और टेस्ट से धवन का नाता पहले ही टूट चुका था। उन्होंने भारत के लिए पिछला टी20 जुलाई 2021 और पिछला टेस्ट सितंबर 2018 में खेला था। भारत के लिए 68 टी20 में धवन ने 27.92 की औसत और 126.36 के स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए थे। इसमें 11 अर्धशतक शामिल है। वहीं, 34 टेस्ट में उन्होंने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इनमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

धवन ने टेस्ट डेब्यू पर ही 187 रन की पारी खेली थी। एशियन गेम्स में भी भारत को टी20 खेलना है, शायद इसी वजह से चयनकर्ताओं ने धवन को स्क्वॉड में जगह नहीं दी। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब तक टीम का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें मौका दिया जाता है या नहीं। बहरहाल इसकी संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed