{"_id":"57f1e2b54f1c1b8c61574f9f","slug":"shikhar-dhawan-may-axed-from-test-team-after-kolkata-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो कट जाएगा टेस्ट मैच से शिखर धवन का पत्ता!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तो कट जाएगा टेस्ट मैच से शिखर धवन का पत्ता!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिखर धवन भारत के प्रमुख सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में अंतिम एकादश में शामिल शिखर काफी समय से खराब फॉर्म का शिकार हैं। पिछली कुछ सीरीज पर नजर डालें तो शिखर या तो टीम से ड्रॉप होते रहे हैं या फिर उनका प्रदर्शन औसत से भी नीचे दर्जे का रहा है।
अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शिखर धवन के खराब प्रदर्शन और अंगूठे की चोट के चलते उन्हें आने वाले समय में टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलेगी। कानपुर टेस्ट में बाहर बैठने वाले धवन ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 1 रन और दूसरी पारी में 17 रनों का योगदान दिया।
धवन के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो धवन ने टेस्ट क्रिकेट में आखरी बार सेंचुरी अगस्त 2015 में बनाई थी। उसके बाद उनके प्रदर्शन का स्तर टेस्ट-दर-टेस्ट गिरता रहा।

यहां कमजोर पड़ जाते हैं शिखर धवन!
शिखर धवन
- फोटो : Getty
कोलकाता टेस्ट की बात की जाए तो शिखर धवन दूसरी पारी में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। अपनी 17 रन का छोटी सी पारी में वो बॉडी लाइन गेंदबाजी के आगे लड़खड़ाने लग गए। इस दौरान उनके एक ही अंगूठे पर दो बार गेंद लगी। वो इस जाल में फंस गए और अपना विकेट फेंक गए।
बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से खबर है कि धवन को कोलकाता टेस्ट में आखिरी मौका दिया गया। यदि ऐसा होता है तो धवन को घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करके टीम में वापसी करनी होगी। गौतम गंभीर को इस बात का फायदा मिल सकता है क्योंकि गंभीर ने दलीप ट्रॉफी में खूब रन बनाए थे।
गौतम गंभीर को टीम में शामिल करने के लिए कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली ने उनकी पैरवी की थी। दोनों का मानना है कि गंभीर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारत के सर्वश्रेष्ठ ओपनर हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कुछ दिन पहले यही कहा था कि गंभीर स्पिन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज हैं।