फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan May Axed From Test Team After Kolkata Test

तो कट जाएगा टेस्ट मैच से शिखर धवन का पत्ता!

Mon, 03 Oct 2016 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan May Axed From Test Team After Kolkata Test
शिखर धवन - फोटो : getty
शिखर धवन भारत के प्रमुख सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं।  न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में अंतिम एकादश में शामिल शिखर काफी समय से खराब फॉर्म का शिकार हैं। पिछली कुछ सीरीज पर नजर डालें तो शिखर या तो टीम से ड्रॉप होते रहे हैं या फिर उनका प्रदर्शन औसत से भी नीचे दर्जे का रहा है।
विज्ञापन


अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शिखर धवन के खराब प्रदर्शन और अंगूठे की चोट के चलते उन्हें आने वाले समय में टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलेगी। कानपुर टेस्ट में बाहर बैठने वाले धवन ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 1 रन और दूसरी पारी में 17 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


धवन के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो धवन ने टेस्ट क्रिकेट में आखरी बार सेंचुरी अगस्त 2015 में बनाई थी। उसके बाद उनके प्रदर्शन का स्तर टेस्ट-दर-टेस्ट गिरता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कमजोर पड़ जाते हैं शिखर धवन!

Shikhar Dhawan May Axed From Test Team After Kolkata Test
शिखर धवन - फोटो : Getty
कोलकाता टेस्ट की बात की जाए तो शिखर धवन दूसरी पारी में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। अपनी 17 रन का छोटी सी पारी में वो बॉडी लाइन गेंदबाजी के आगे लड़खड़ाने लग गए। इस दौरान उनके एक ही अंगूठे पर दो बार गेंद लगी। वो इस जाल में फंस गए और अपना विकेट फेंक गए।

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से खबर है कि धवन को कोलकाता टेस्ट में आखिरी मौका दिया गया। यदि ऐसा होता है तो धवन को घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करके टीम में वापसी करनी होगी। गौतम गंभीर को इस बात का फायदा मिल सकता है क्योंकि गंभीर ने दलीप ट्रॉफी में खूब रन बनाए थे।

गौतम गंभीर को टीम में शामिल करने के लिए कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली ने उनकी पैरवी की थी। दोनों का मानना है कि गंभीर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारत के सर्वश्रेष्ठ ओपनर हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कुछ दिन पहले यही कहा था कि गंभीर स्पिन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed