फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan Marries Sophie Shine Yuzvendra Chahal shares wedding photos and videos

Shikhar Dhawan Wedding: शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन और सोफी, क्या आपने देखी गब्बर की दुल्हनिया की तस्वीर?

Sat, 21 Feb 2026 07:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Feb 2026 07:43 PM IST
सार

Shikhar Dhawan and Sophie Shine Wedding: पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को दिग्गज खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के सात फेरे लिए। 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan Marries Sophie Shine Yuzvendra Chahal shares wedding photos and videos
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : yuzi_chahal23 (instagram)

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। 'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन ने शनिवार को अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

Shikhar Dhawan Marries Sophie Shine Yuzvendra Chahal shares wedding photos and videos
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
2025 में सार्वजनिक किया था रिश्ता
धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, 'संगीत नाइट...लगभग धवन' इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shikhar Dhawan Marries Sophie Shine Yuzvendra Chahal shares wedding photos and videos
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
चहल ने साझा की धवन और सोफी की शादी की तस्वीरें
इस खास मौके पर धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, 'एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।' अब शादी के बाद फैंस 'गब्बर' और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed