{"_id":"ae53dcde-8bc3-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"shikhar-dhawan-gears-up-to-debut-in-mohali-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार शिखर धवन को मिला टेस्ट का टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरकार शिखर धवन को मिला टेस्ट का टिकट
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत की ओर से शिखर धवन सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर किए जाने के बाद शिखर धवन को मुरली विजय का जोड़ीदार बनाया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 14 मार्च से मोहाली में होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में शिखर धवन को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाएगा। जबकि टीम में मौजूद एक अन्य सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे मोहाली टेस्ट में 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
शिखर धवन मोहाली टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू (पदार्पण) करेंगे। धवन के डेब्यू करने की पुष्टि इस बात से भी होती है कि मैच से एक दिन पूर्व वे भारतीय टीम की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करने आए थे। उल्लेखनीय है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से पीछे है।
विज्ञापन