फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan drops an easy catch of lahiru thirimanne

शिखर धवन की इस गलती से टीम इंडिया को लगा जोरदार झटका

Sun, 19 Nov 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 19 Nov 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan drops an easy catch of lahiru thirimanne
शिखर धवन - फोटो : bcci

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अब तक कुछ भी ठीक नहीं हुआ है। वर्षाबाधित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के दौरान 'गब्बर' धवन फ्लॉप हुए और इसके बाद शनिवार को फील्डिंग करते समय भी उनसे बहुत बड़ी गलती हुई, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर शनिवार को टीम इंडिया की पहली पारी लंच से पहले 172 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद श्रीलंका ने तेज शुरुआत की, लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ओपनर्स को पवेलियन भेजकर उसके हौसले पस्त कर दिए। टीम इंडिया के पास वापसी करने का दमदार मौका था, लेकिन तभी धवन ने एक गलती की, जिससे टीम इंडिया को जोरदार झटका लगा।
विज्ञापन


श्रीलंकाई पारी के 18वें ओवर में उमेश यादव की गेंद पर धवन ने लहिरू थिरिमाने का आसान कैच टपका दिया। तब मेहमान टीम का स्कोर दो विकेट पर 70 रन था और थिरिमाने 27 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर थिरिमाने के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद पहली स्लिप की दिशा में गई।। वहां मौजूद शिखर धवन के लिए कैच पकड़ने का बेहद आसान मौका था। मगर वो कैच लेने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धवन के कैच टपकाने से टीम इंडिया को हुआ ये नुकसान

shikhar dhawan drops an easy catch of lahiru thirimanne
शिखर धवन - फोटो : twitter
धवन के कैच छोड़ने से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी नाराज दिखे। उन्होंने अपने चेहरे के भाव से अपना गुस्सा प्रकट किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और दो साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जमाया।

थिरिमाने ने 94 गेंदों में 8 चौको की मदद से 51 रन की पारी खेली। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया। थिरिमाने को उमेश यादव ने कप्तान कोहली के हाथों दूसरी स्लिप में कैच आउट कराया।

श्रीलंका ने स्टंप्स के समय तक 45.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। कप्तान दिनेश चंडीमल 13* और निरोशन डिकवेला 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेहमान टीम अभी भारत के पहली पारी के स्कोर से 7 रन पीछे है जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed