फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sheldon Cottrell six guides West Indies to win in 2nd ODI and seals series vs Ireland

छक्का मारकर कॉट्रेल ने ठोका सैल्यूट और चार साल बाद वेस्टइंडीज ने घर में जीती वन-डे सीरीज

Fri, 10 Jan 2020 02:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 10 Jan 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Sheldon Cottrell six guides West Indies to win in 2nd ODI and seals series vs Ireland
शेल्डन कॉट्रेल - फोटो : ट्विटर

शेल्डन कॉट्रेल के छक्के की बदौलत वेस्टइंडीज ने गुरूवार को केनसिंगटन ओवल में दूसरे वनडे में आयरलैंड पर एक विकेट की रोमांचक जीत हासिल की। इस जीत से वेस्टइंडीज की टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। टीम ने मंगलवार को इसी मैदान पर शुरुआती मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


कॉट्रेल ने 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्क एडेयर पर कवर की ओर छक्का जड़कर विजयी रन जुटाया जिससे टीम ने नौ विकेट पर 242 रन बनाकर जीत हासिल की। कॉट्रेल के अलावा साथी पुछल्ले खिलाड़ी हेडन वाल्श ने अपने करियर के सातवें वनडे में नाबाद 46 रन की पारी निभाकर जीत में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन


आयरलैंड ने सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग  के 63 रन की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। स्टर्लिंग ने अपने 24वें वनडे अर्धशतक में एक छक्का और सात चौके जमाए। वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाज जोसफ ने 32 रन देकर चार विेकट हासिल किए और दो कैच भी लपके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम एक समय तीन विकेट पर 140 रन बना चुकी थी, लेकिन बारिश के कारण पड़ी बाधा से उसकी लय टूट गई और उसने महज आठ रन के अंदर तीन विकेट खो दिये। निकोलस पूरन (52) और कप्तान कीरोन पोलार्ड (40) बारिश की बाधा के बाद एक भी रन जोड़े बिना पवेलियन लौट गए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की भागीदारी निभाई।


पूरन ने 44 गेंद में छह चौके से अपना छठा वनडे अर्धशतक पूरा किया। आफ स्पिनर सिमी सिंह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पोलार्ड ने 32 गेंद में दो चौके और चार गगनचुंबी छक्कों से 40 रन बनाए, उन्हें बैरी मैकार्थी ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। खारी पियरे (18) ने आठवें विकेट के लिए वाल्श का साथ निभाया और 52 रन की भागीदारी निभाई। तीसरा और अंतिम मैच रविवार को ग्रेनाडा में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed