फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shehan Jayasuriya retires from Sri Lanka cricket

29 साल की उम्र में शेहान जयसूर्या ने श्रीलंका क्रिकेट को कहा अलविदा 

Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Shehan Jayasuriya retires from Sri Lanka cricket
Shehan Jayasuriya - फोटो : social media

श्रीलंका के बल्लेबाज शेहान जयसूर्या ने शुक्रवार को श्रीलंका क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद वह श्रीलंका की तरफ से कभी नहीं क्रिकेट खेलेंगे। अब उन्होंने अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने एक आधिकारिक बयान जारी इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


एसएलसी ने अपने बयान में कहा, 'राष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान जयसूर्या ने श्रीलंका क्रिकेट को सूचित कर दिया है कि अब वो घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।' श्रीलंका क्रिकेट ने यह भी बताया कि जयसूर्या ने अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसे के इरादे से यह फैसला किया है।
विज्ञापन


29 साल के जयसूर्या ने वनडे और टी-20 प्रारूपों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। बता दें कि जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 12 वनडे और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वनडे में उन्होंने 195 रन बनाए जबकि टी-20 में उनके बल्ले से 241 रन निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed