{"_id":"f4a95672-8fac-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shane-watson-to-return-to-india-for-delhi-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारू टीम में लौटे वॉटसन, खेलेंगे दिल्ली टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारू टीम में लौटे वॉटसन, खेलेंगे दिल्ली टेस्ट
सिडनी/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
टीम प्रोटोकाल उल्लंघन के चलते मोहाली टेस्ट से बाहर किए गए ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान शेन वॉटसन टीम में लौट आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में होने वाले सीरीज चौथे और आखिरी टेस्ट में वॉटसन का खेलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
वॉटसन ने कहा, 'पिछले दिनों टीम प्रबंधन के साथ मेरी काफी सकारात्मक बातचीत हुई, हमने इस मुद्दे पर भी खुलकर बात की कि किस तरह हम टीम के हित में एकबार फिर मिलकर काम करें और ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसका खोया हुआ गौरव वापस कैसे दिलाया जाए।'
विज्ञापन
वॉटसन ने कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट मैचों में खेलना चाहता हूं। मैं बड़ी टेस्ट सीरीजों और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत दिलाने में मददगार साबित हो सकता हूं।
विज्ञापन
वॉटसन सहित 4 खिलाड़ी हुए थे बाहर
मालूम हो कि शेन वॉटसन, तेज गेंदबाजों जेम्स पैटिंसन और मिशेल जॉनसन और बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को अनुशासनहीनता के कारण मोहाली टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। इसके विरोध में वॉटसन अपनी गर्भवती पत्नी के पास ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे।