वॉटसन की आपबीती, जब इंडियन बुकी ने दिया था ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके शेन वॉटसन का करियर काफी उतार-चढ़ाव का रहा। इंज्युरी, अन्य क्रिकेटरों से झगड़े और यहां तक स्पॉट फिक्सिंग के मामले में भी वह चर्चाओं में रहे।
बात अगस्त 2010 की है। अचानक वॉटसन ने मीडिया को बुलाकर एक कांफ्रेंस की और कहा कि उनसे एक इंडियन बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किया था। जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी।
यह घटना है, इंग्लैंड में होने वाली पाक और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की। सीरीज के बाद पाक टीम के तीन क्रिकेटर मोहम्मद आमिर, सलमान बट और मोहम्मद आसिफ स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे।
उस वक्त वॉटसन ने यह कहकर हलचल मचा दी थी कि उनसे भी एक बुकी ने संपर्क किया था।
जाने, बुकी को क्या कहा था शेन वॉटसन ने
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने अगस्त 2010 को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और सार्वजनिक रुप से यह कहा कि एक साल पहले उनसे एक एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए एक नहीं दो बार संपर्क किया था।
उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रेड हैडिन ने भी यह स्वीकारा कि उनसे भी उसी बुकी ने मुलाकात कर ऐसा ही एक ऑफर दिया था। जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इतना ही नहीं उस मामले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से शिकायत भी की।
वॉटसन के अनुसार, एक टूर मैच के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को इंडियन फेन बताकर उनसे कांटेक्ट किया। होटल में आकर उनसे डिनर की गुजारिश की। आईसीसी और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को सूचना देकर वह डिनर पर गए।
उन्होंने आगे कहा, "डिनर में बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति ने मुझसे एशेज सीरीज में एक मैच के फिक्सिंग का ऑफर दिया। उसकी बातें सुनकर मैं हकबक रह गया था।"