फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane warne wants rohit sharma open with rishabh pant

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की ख्वाहिश, रोहित के साथ पारी का आगाज करें ऋषभ पंत

Wed, 13 Feb 2019 08:15 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
shane warne wants rohit sharma open with rishabh pant
ROHIT SHARMA RISHABH PANT

महान स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि युवा ऋषभ पंत भारतीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इस प्रतिभावान युवा क्रिकेटर को रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया जा सकता है। भारत विश्व कप के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ी तय करने के करीब है और ऐसे में वॉर्न ने पंत का समर्थन किया है।

विज्ञापन


वॉर्न ने कहा, 'इस तरह की बातें चल रही हैं कि क्या ऋषभ पंत टीम में खेल सकता है। मुझे लगता है कि धोनी और पंत दोनों खेल सकते हैं। मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि ऋषभ पंत एक बल्लेबाज के रूप में नहीं खेल सकता, वह असाधारण है। वह रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज तक कर सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि शिखर धवन शानदार काम कर रहा है लेकिन ऋषभ पंत का रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना भी भारत के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस तरह के एक्स फेक्टर और रणनीतिक फैसले के साथ उतरिये जिससे आप विरोधी को हैरान कर सकते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉर्न चाहते हैं कि भारत पहले टी20 के साथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही आगामी घरेलू श्रृंखला के दौरान शीर्ष क्रम के साथ प्रयोग करे। उन्होंने कहा, 'कुछ मैचों में ऋषभ पंत को शीर्ष में भेजना और यह देखना कि वह कैसा प्रदर्शन करता है, फायदेमंद हो सकता है। शायद आस्ट्रेलिया के खिलाफ अब प्रयोग करें और देखें कि विश्व कप में क्या होता है।'

वॉर्न ने कहा, 'धवन कहीं और भूमिका निभा सकता है। लेकिन मैं यह देखने को बेताब हूं कि भारत के पास क्या है क्योंकि उनके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कई तरह की भूमिका निभा सकते हैं।' भारतीय क्रिकेट के बारे में 49 साल के वॉर्न ने कहा कि उसकी राष्टूीय टीम वर्षों तक विश्व में दबदबा बना सकती है।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब विश्व क्रिकेट में भारत के दबदबे का समय है अगर वे अपने खिलाड़ियों को मैदान पर रख पाएं, खिलाड़ियों में भूख बरकरार रहे, मौकों की अहमियत समझें और टेस्ट क्रिकेट खेलने पर खुद को भाग्यशाली समझें तो।'


इस पूर्व स्पिनर ने कहा, 'हां वे आईपीएल से पैसा बना सकते हैं। लेकिन अगर वह खेल के सर्वोच्च प्रारूप में प्रतिस्पर्धा की भूख बरकरार रखते हैं तो वे लंबे समय तक विश्व क्रिकेट में दबदबा बना सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed