शेन वार्न पर 5250 डालर का जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न पर 5250 अमेरिकी डालर का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए लगाया है। शेन वार्न मेलबोर्न स्टार्स के कप्तान हैं। वार्न को इससे पहले भी धीमे ओवर रेट के लिए दंडित किया जा चुका है और दूसरी बार जुर्माना लगने के साथ ही उन्हें एक मैच के लिए निलंबित भी किया जाएगा।
यह एक महीने के अंदर वार्न को दूसरी बार दिया गया दंड है। इससे पहले वेस्ट इंडीज के आल राउंडर मार्लोन सैमुअल्स से अभद्र व्यवहार करने के लिये उन्हें प्रतिबंधित करने के अलावा उन पर 4500 ऑस्ट्रेलियाई डालर का जुर्माना भी किया गया था। वार्न सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं थे और मेलबोर्न स्टार्स के सीईओ क्लिंट कूपर तथा टीम मैनेजर बेन राबर्टसन ने उनका पक्ष रखा।