फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne Death know about Shane Warne Iconic Ball Of The Century Stun The World 1993 Ashes Test Mike Gatting Wicket

Shane Warne Death: जब शेन वॉर्न ने एक गेंद से दुनिया को चौंकाया था, जानें 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' के बारे में

Sat, 05 Mar 2022 07:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

145 टेस्ट में 708 विकेट लेने वाले दुनिया के महातम स्पिनर शेन वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत हैरान हो गया है। उन्होंने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए थे। वॉर्न ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी गेंद पर नचाया था। वे पहली बार 1993 में चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
Shane Warne Death know about Shane Warne Iconic Ball Of The Century Stun The World 1993 Ashes Test Mike Gatting Wicket
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार (चार मार्च) को निधन हो गया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 145 टेस्ट में 708 विकेट लेने वाले दुनिया के महातम स्पिनर शेन वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत हैरान हो गया है। उन्होंने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए थे। वॉर्न ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी गेंद पर नचाया था। वे पहली बार 1993 में चर्चा में आए थे।
विज्ञापन


वार्न ने 15 साल पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था, लेकिन आज भी लेग-स्पिन के किंग द्वारा फेंकी गई प्रतिष्ठित 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यादगार है। टेस्ट क्रिकेट में शेन वॉर्न 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते लेग स्पिनर हैं। 29 साल पहले मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैटिंग को क्लीन बोल्ड कर वार्न ने दुनिया को चौंका दिया था। वार्न द्वारा फेंकी गई जादुई गेंद गैटिंग के ऑफ स्टंप को हिट करने के लिए 90 डिग्री मुड़ी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1992 में सिडनी में शेन वार्न ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अपने पहले टेस्ट में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे। 1993 की एशेज सीरीज में से पहले वार्न (11 टेस्ट में 32 विकेट) को एक औसत लेग स्पिनर माना जाता था। वॉर्न ने 1992 के बॉक्सिंग-डे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

Shane Warne Death know about Shane Warne Iconic Ball Of The Century Stun The World 1993 Ashes Test Mike Gatting Wicket
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी असली प्रतिभा 1993 की एशेज सीरीज में सामने आई थी। उन्होंने अपनी पहली एशेज सीरीज में 5 टेस्ट में 29 विकेट लिए थे। 1993 के एशेज टेस्ट के पहले ओवर में वार्न ने पिच से फायदा उठाया और एक बेहतरीन लेग स्पिन फेंकी, जो माइक गैटिंग के लेग स्टंप के बाहर पिच हुई, लेकिन घूमकर ऑफ स्टंप के ऊपर जा टकराई।

एक इंटरव्यू में शेन वार्न ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसी गेंद भी फेंक सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ लेग ब्रेक गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद 90 डिग्री घूम गई। वह अविश्वसनीय था। वॉर्न ने 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' को भी अपनी जिंदगी का सबसे खास पल बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed