फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib has warning to quit international cricket

शाकिब ने दी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने की चेतावनी

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/ढाका
एजेंसी/ढाका Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Shakib has warning to quit international cricket
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और आईपीएल-7 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल चुके शाकिब अल हसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने की चेतावनी दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वेबसाइट 'क्रिकइंफो' ने हसन के हवाले से कहा है कि शाकिब कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। कोच चंडिका हाथुरूशिंघा ने बांग्लादेश में एक अगस्त से शुरू हो रहे अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए शाकिब को तत्काल स्वदेश लौटने के लिए कहा तो, शाकिब ने इसकी चेतावनी दी।
विज्ञापन

शाकिब ने कोच को भेजे संदेश में लिखा है कि वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट और एकदिवसीय खेलना छोड़ सकते हैं। इस घटना के बाद शाकिब को तुरंत स्वदेश लौट आने को कहा गया है। शकीब उस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भाग लेने के लिए बारबाडोस जा रहे थे। सीपीएल 11 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है। पिछले साल आईपीएल के दौरान भी इस तरह का विवाद सामने आया था। शाकिब की इस चेतावनी पर बीसीबी अध्यक्ष हसन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
हसन ने कहा, 'शाकिब को अब सीपीएल के लिए बोर्ड की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिए जाने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने अनुशासन तोड़ा है। हम इस मामले में काफी कड़े हैं। उनको एनओसी दिए जाने पर कोई फैसला अब सात जुलाई की बैठक में लिया जाएगा।'

गौरतलब है कि शाकिब पहले भी कई विवादों में रहे हैं। इसी साल श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान टीवी कैमरे पर अश्लील इशारा करने के कारण उन्हें तीन मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। पिछले महीने खत्म हुए भारत-बांग्लादेश श्रृंखला के पहले मैच के दौरान एक दर्शक से उनकी कथित विवाद की जांच भी बीसीबी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed