{"_id":"ea3b51c6-7e7d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"shakib-al-hasan-will-not-go-sri-lanka-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे साकिब अल हसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे साकिब अल हसन
ढाका/खेल डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
ऑलराउंडर साकिब अल हसन दाएं पैर की सर्जरी के कारण अगले महीने से शुरू होने वाले श्रीलंकाई दौरे पर बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवाशीष चौधरी ने बताया, ‘साकिब पैर की सर्जरी के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे और उनके अप्रैल में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे पर भी जाने की संभावना कम है। साकिब को सर्जरी से उबरने में कम से कम छह सप्ताह का समय लगेगा।’
विज्ञापन