फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib al hasan will become third cricketer to play 100 matches in all format after virat and ross taylor

Asia Cup: एशिया कप में विराट के बाद शाकिब भी हासिल करेंगे खास उपलब्धि, कोहली-टेलर के खास क्लब में होंगे शामिल

Sun, 14 Aug 2022 07:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 07:30 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शाकिब अल हसन अपने 100 टी20 मैच पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वो दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 
 

विज्ञापन
Shakib al hasan will become third cricketer to play 100 matches in all format after virat and ross taylor
रॉस टेलर, विराट कोहली और शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है, लेकिन बांग्लादेश की टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में उतरते ही बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वो दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में अपने देश के लिए 100 मैच खेले हैं। शाकिब से पहले न्यूजीलैंड के रॉस टेलर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। भारत के विराट कोहली भी यह रिकॉर्ड हासिल करने से एक टी20 मैच पीछे हैं और 28 अगस्त को कोहली यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में शाकिब एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वो बांग्लादेश के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बनेंगे। उनसे पहले महुमुदुल्लाह ऐसा कर चुके हैं, जिन्होंने 119 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। उनके बाद मुश्फिकुर रहीम भी बांग्लादेश के लिए 100 टी20 मैच खेल चुके हैं। शाकिब से पहले रॉस टेलर और विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में 100 टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी होंगे, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज हैं। ऐसे में शाकिब अल हसन दुनिया के पहले ऑलराउंडर होंगे, जो तीनों फॉर्मेट में 100 टी20 मैच खेलेंगे। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान होंगे शाकिब
शाकिब अल हसन इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम की कप्तानी भी करेंगे। इससे पहले वो 2010 टी20 विश्व कप और 2018 निधास ट्रॉफी में भी बांग्लादेश की कप्तानी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में भी शाकिब को बांग्लादेश का कप्तान बनाया गया है। शाकिब ने अब तक 21 टी20 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की है और सात मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है। 

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब-हल-हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मोसाडेक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तिफजुर रहमान, नसुम अहमद, शब्बीर रहमान, मेहंदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, परवेज हुसैन एमन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

एशिया कप में बांग्लादेश का शेड्यूल
पहला मैच 30 अगस्त - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - शारजाह
पांचवां मैच - 1 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - दुबई 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed