फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan has been banned from bowling in international cricket the Bangladesh Cricket Board confirmed

BCB: अब गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे शाकिब अल हसन, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी; जानें क्यों हुई कार्रवाई

Mon, 16 Dec 2024 01:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:42 PM IST
सार

बीसीबी के अनुसार, यह कदम आईसीसी के नियमनुसार लिया गया है। शाकिब को जल्द ही आईसीसी मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में पुनर्मूल्यांकन से गुजरना होगा, जिसका लक्ष्य उनके गेंदबाजी एक्शन में सुधार करना और निलंबन हटाना है।

विज्ञापन
Shakib Al Hasan has been banned from bowling in international cricket the Bangladesh Cricket Board confirmed
शाकिब अल हसन - फोटो : @surreycricket

विस्तार

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इसकी जानकारी दी है। यह कार्रवाई इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा शाकिब के गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद उन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बीच हुई है। 
विज्ञापन

गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया गया था
बीसीबी के अनुसार, यह कदम आईसीसी के नियमनुसार लिया गया है। शाकिब को जल्द ही आईसीसी मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में पुनर्मूल्यांकन से गुजरना होगा, जिसका लक्ष्य उनके गेंदबाजी एक्शन में सुधार करना और निलंबन हटाना है। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने इस साल सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एक मैच खेला था। इस दौरान मैदानी अंपायर ने उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और रिपोर्ट की थी। इसी महीने में लाफबॉरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र परीक्षण से शाकिब के गेंदबाजी एक्शन के अवैध होने की पुष्टि हुई थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीबी ने बयान में कहा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्डको सूचित किया गया है कि राष्ट्रीय टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र के तहत प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया है। इसी के तहत शाकिब पर बांग्लादेश के बाहर घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगाया जाता है। उनके गेंदबाजी एक्शन को वैध करार दिए जाने के बाद शाकिब को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करने की मंजूरी दी जाएगी। 
विज्ञापन

असमंजस में है शाकिब का करियर 
गेंदबाजी से प्रतिबंध के बावजूद शाकिब पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर किसी भी प्रारूप में खेल सकते हैं। राजनेता बनने के बाद शाकिब का अंतरराष्ट्रीय करियर असमंजस में है। शाकिब ने 71 टेस्ट में 4609 रन बनाए और 246 विकेट लिए। उनके नाम 247 वनडे मैचों में 7570 रन और 317 विकेट है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2551 रन और 149 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed