फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shakib al hasan becomes highest wicket taker in mens t20 cricket

रिकॉर्ड: टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने शाकिब अल हसन, मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 17 Oct 2021 10:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 10:03 PM IST
सार

शाकिब अल हसन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरा विकेट लेने के साथ ही मलिंगा को पीछे छोड़ दिया और अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन
shakib al hasan becomes highest wicket taker in mens t20 cricket
शाकिब अल हसन ने 89 टी-20 मैचों में 108 विकेट लिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। टी-20 वर्ल्डकप के क्वालीफाइंग राउंड में ग्रुप बी के मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में शाकिब ने कुल 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। शाकिब अब 89 मैचों में 108 विकेट ले चुके हैं, जबकि मलिंगा ने 84 मैचों में 107 विकेट लिए थे। इस मामले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 83 मैचों में 99 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

शाकिब के नाम हैं कई रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने में शाकिब अल हसन का बड़ा योगदान है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैच बांग्लादेश को जिताए हैं और कई बेहतरीन रिकॉर्ड उनके नाम हैं। इसी साल उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए थे और टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने के साथ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने हाल ही में टी-20 और वनडे में नंबर एक ऑलराउंडर का दर्जा फिर से हासिल कर लिया है। इससे पहले जुलाई में वो बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने मशरफे मुर्तजा के 269 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट के दिग्गजों में शामिल हैं शाकिब

दुनिया में सिर्फ चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं, 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं और 50 से ज्यादा कैच भी पकड़े हैं। शाकिब का नाम इन खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। उनके अलावा ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल ने यह कारनामा किया है। साथ ही शाकिब वनडे क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। वो उन चार खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, जिन्होंने वनडे में 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 250 से ज्यादा विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed