{"_id":"6050ca8a21dd1358d648682c","slug":"shakib-al-hasan-becomes-father-to-a-baby-boy-with-umme-ahmed-shishir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजी किलकारी: शाकिब अल हसन तीसरी बार बने पिता, पत्नी उम्मे ने दिया बेटे को जन्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गूंजी किलकारी: शाकिब अल हसन तीसरी बार बने पिता, पत्नी उम्मे ने दिया बेटे को जन्म
Tue, 16 Mar 2021 08:41 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 16 Mar 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
शाकिब अल हसन ,उम्मे अहमद शिशिर
- फोटो : social media
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के घर किलकारी गूंजी है। वह तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी उम्मे अहमद शिशिर ने बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी शाकिब ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने कहा, 'अल्लाह के दुआ से 15 मार्च 2021 की पूर्व संध्या को हमारे घर प्यारे बेटे का जन्म हुआ है। अलाइना और इरम अपने छोटे भाई को पाकर बेहद खुश हैं, शिशिर और मेरा बच्चा दोनों की सेहत अच्छी है। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। आप अपनी दुआएं इसी तरह बरकरार रखें, सभी को प्यार, शाकिब।' बता दें कि शाकिब अल हसन ने साल 2012 में बांग्लादेशी-अमेरिकी नागरिक उम्मे अहमद शिशिर से निकाह किया था। दोनों के तीन संतान हैं।
विज्ञापन