{"_id":"5bd1c05fbdec22693c1031d4","slug":"shai-hope-reveals-how-he-managed-to-hit-last-ball-for-boundary-vs-india-in-2nd-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvWI: शाई होप का खुलासा, बताया कैसे आखिरी गेंद में छीनी टीम इंडिया से जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: शाई होप का खुलासा, बताया कैसे आखिरी गेंद में छीनी टीम इंडिया से जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाई होप के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच टाई करा लिया लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उनकी टीम को बाकी मैचों में अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।
विज्ञापन
साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि आखिरी गेंद खेलने से पहले उनके दिमाग में क्या चल रहा था। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि आखिरी गेंद वाइड यॉर्कर होगी और मुझे उसे खेलना ही था। बल्ला पूरी तरह से गेंद पर नहीं लगा लेकिन उतना काफी था।'
विज्ञापन
होप ने कहा कि, 'इस तरह की पारियों से आत्मविश्वास बढता है। हर पारी के बाद इसमें इजाफा होता है। हमें हालांकि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की आदत डालनी होगी।'
विज्ञापन
जीत के लिए 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए होप ने उमेश यादव की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर स्कोर बराबर किया।
पहले मैच में शतक जमाने वाले शिमरोन हेटमेयर 94 रन पर आउट हो गए। उस समय वेस्टइंडीज को 18 ओवर में 101 रन चाहिए थे।
होप ने कहा, 'हेटमेयर के आउट होने के बाद हमने खेल में बदलाव किया। हमें अंत तक डटे रहना था।'
अब पांच वन-डे की सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को पुणे में खेला जाएगा।