फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi Said I have Done Enough To Get A Grand Farewell

रिटायरमेंट को लेकर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

Fri, 16 Sep 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi Said I have Done Enough To Get A Grand Farewell
अफ्रीदी
संन्यास और विदाई की तमाम अटकलों के बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने विदाई मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक अखबार से बातचीत के दौरान अफरीदी ने सीनियर खिलाड़ियों की जोरदार विदाई को लेकर कई बातें कहीं।
विज्ञापन


अफरीदी ने कहा कि हमारे देश में सीनियर खिलाड़ियों को सम्मानजनक विदाई नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा, "पीसीबी को इस विषय में ध्यान देना चाहिए कि बड़े खिलाड़ियों ने टीम के लिए क्या किया है और उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी जानी चाहिए।"
विज्ञापन


अफरीदी का मानना है कि यह हमारे कल्चर में नहीं रहा है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वो अच्छे प्रदर्शन के साथ खेल को अलविदा कहे। जिन खिलाड़ियों ने बड़े मौके पर देश की लाज बचाई, उन्हें इज्जत के साथ संन्यास लेने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरीदी को अभी भी है मैच खेलकर विदाई लेने की आस

Shahid Afridi Said I have Done Enough To Get A Grand Farewell
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
1996 में केन्या के खिलाफ वनडे मैच से डेब्यू करने वाले शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में कई दफा उतार-चढ़ाव देखा है। अफरीदी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 523 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। कुल अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वालों की सूची में वह छठे नंबर पर आते हैं।

अफरीदी ने कहा, “मैंने इंजी भाई (वर्तमान में पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर इंजमान-उल-हक) से बात की, जो मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने मुझे वही बताया जो मेरे और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहतर होगा।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चयन से नजरअंदाज हुए अफरीदी को उम्मीद थी कि वह बतौर 16वां सदस्य टीम के साथ होंगे। अफरीदी ने कहा, “क्रिकेट बोर्ड परिवार के मुखिया की तरह होता है। मीडिया के बजाय पाक क्रिकेट बोर्ड को सामने आना चाहिए। मैं टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेलकर संन्यास लेना चाहता था, मगर बुरी परफॉमेंस के चलते ऐसा न हो सका।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed