{"_id":"5cce9516bdec220772688fe0","slug":"shahid-afridi-reveals-he-used-sachin-tendulkar-bat-for-record-37-ball-century-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"23 साल बाद अफरीदी का खुलासा, सचिन के बल्ले से बनाया था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
23 साल बाद अफरीदी का खुलासा, सचिन के बल्ले से बनाया था सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 05 May 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद अफरीदी और सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल क्रिकेट जगत में शाहिद अफरीदी की ऑटोबायोग्राफी गेम चेंजर काफी चर्चा में बनी हुई है। लगातार रोज नए खुलासों के बाद अब शाहिद अफरीदी की किताब से 23 साल पुराना एक ऐसा किस्सा सामने आ रहा है। जो कई सालों तक अफरीदी के नाम एक बड़े रिकॉर्ड के नाम दर्ज रहा, जिसे पाकिस्तान के इस धाकड़ खिलाड़ी ने अपने नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर के बल्ले से बनाया था।
2 of 5
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने साल 1996 में 37 गेंदों पर शतक जड़कर रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज कराया था। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने वन-डे इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बनाया था लेकिन इसके पीछे दिलचस्प कहानी यह है कि अफीरीद के उस रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर का बल्ला इस्तेमाल किया गया।
3 of 5
शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी गेम चेंजर में उस विशेष शतक का जिक्र किया है। यह बड़ा रोचक किस्सा है कि आखिर नैरोबी में अफरीदी के पास सचिन का बल्ला कैसे पहुंचा? अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा “.. लेकिन आप सोचिए कि वकार ने उस बैट को सियालकोट ले जाने से पहले क्या किया? उन्होंने वह बल्ला मुझे दिया और मैंने उससे बल्लेबाजी की। नैरोबी में जो पहला शतक मैंने जड़ा, वह सचिन के बल्ले से बनाया। दरअसल सचिन ने वकार यूनुस को अपना बैट दिया था, जिससे यूनुस सियालकोट में उसी तरह का एक और बैट बनवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
यह शतक अफरीदी ने महज 16 साल की उम्र में बना लिया था, इस बात को अफरीदी ने खारिज किया। अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि आधिकारिक दस्तावेजों में उनकी गलत उम्र दर्ज है। उन्होंने अपनी सही उम्र भी बताई और लिखा की वह उस समय 16 साल के नहीं बल्कि 21 साल के थे। अफरीदी ने अपनी आत्मकथा मे लिखा है कि वह 1975 में जन्में थे।
विज्ञापन
5 of 5
एबी डीविलियर्स
अफरीदी ने 18 साल तक इस रिकॉर्ड पर राज किया। फिर 2014 में न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने इसे तोड़ा। बाद में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में सिर्फ 31 गेंदों में शतक जमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।