{"_id":"399b1396-1ae2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"shahid-afridi-lashes-out-at-banned-cricketer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफरीदी ने बट को आड़े हाथों लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आफरीदी ने बट को आड़े हाथों लिया
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 20 Oct 2012 11:46 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद आफरीदी ने स्पॉट फिक्सिंग में फंसे पूर्व कप्तान सलमान बट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस खिलाड़ी ने देश का नाम बदनाम किया हो उसे विशेषज्ञ के तौर पर नहीं बुलाया जाना चाहिए। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बट ने ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में आफरीदी के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा था कि आफरीदी पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बीच फूट डालने का काम करते हैं।
विज्ञापन
बकौल आफरीदी, ‘मैं समझता हूं कि मीडिया को विशेषज्ञों का चयन करने में सतर्कता बरतनी चाहिए और केवल उन्हीं लोगों को लेना चाहिए, जिनका रिकॉर्ड साथ सुथरा हो।’
विज्ञापन