फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi Big Revelation about Shoaib Akhtar said ShoaibTook Many Injections; Shaheen Afridi PSL 2023

Akhtar vs Afridi: दामाद शाहीन पर शोएब अख्तर ने कसा था तंज, अब शाहिद अफरीदी ने रावलपिंडी एक्सप्रेस से लिया बदला

Thu, 23 Feb 2023 05:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Feb 2023 05:57 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में चोटिल होने के बाद, उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भरमार लग गई थी। इस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने शाहीन को लेकर बयान दिया था।

विज्ञापन
Shahid Afridi Big Revelation about Shoaib Akhtar said ShoaibTook Many Injections; Shaheen Afridi PSL 2023
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इसमें कोई संदेह नहीं कि क्रिकेट में तेज गेंदबाजों पर चोटिल होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। जहां भारत के जसप्रीत बुमराह कई महीनों से रिहैबिलिटेशन पर हैं, वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी भी चोट की वजह से कई महत्वपूर्ण मैच मिस कर चुके हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में चोटिल होने के बाद, उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भरमार लग गई थी। इस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को दवा लेकर या इंजेक्शन लगवाकर फाइनल खेलना जारी रखना चाहिए था।

HBL PSL 07 Final: Shaheen Afridi leads Lahore Qalandars to victory over  Multan Sultans
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए शाहीन अफरीदी अपने सुप्रीम फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और शाहीन अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी ने शोएब अख्तर की टिप्पणियों पर करारा जवाब दिया है। शाहिद ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अख्तर एक क्रिकेटर के रूप में अपने सक्रिय दिनों के दौरान इंजेक्शन लेते थे। इसके परिणामस्वरूप रावलपिंडी एक्सप्रेस को आजकल चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

अफरीदी ने पाकिस्तानी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कहा- शोएब अख्तर ने इतने इंजेक्शन लिए कि अब चल नहीं सकते! देखिए, यह शोएब अख्तर की क्लास है। वह ऐसा कर सकते हैं। हालांकि यह मुश्किल है। हर कोई शोएब अख्तर नहीं हो सकता। अगर आप इंजेक्शन और दर्दनिवारक दवाएं लेते हैं तो चोट के साथ खेलना मुश्किल है, क्योंकि तब आप चोट को और अधिक गंभीर होने का जोखिम उठाते हैं। वैसे भी, शोएब अख्तर को अकेला छोड़ दें!

You Can't Describe Shoaib Akhtar In One Word, He Is A Whole Book - Shahid  Afridi

शाहीन निस्संदेह अपनी पीढ़ी के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। जब भी यह गेंदबाज पाकिस्तान के लिए नहीं खेलता है, राष्ट्रीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहती है। शाहीन इस साल एशिया कप और वनडे विश्व कप में खेलने के लिए तैयार हैं। इन दोनों टूर्नामेंट में शाहीन की फिटनेस पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को कई बार अनफिट शाहीन अफरीदी को खिलाने पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। पीसीबी इस साल दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स को देखते हुए और कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed