फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shaheen Shah Afridi's knee injury during the BBL 2025-26 clash against Adelaide Strikers ahead of T20 WC

Shaheen Afridi: पाकिस्तान को लग सकता है झटका, विश्व कप से पहले शाहीन अफरीदी चोटिल हुए; बीबीएल के दौरान लगी चोट

Sat, 27 Dec 2025 08:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Dec 2025 08:05 PM IST
सार

पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बीबीएल मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि शाहीन की चोट कितनी गंभीर है।

विज्ञापन
Shaheen Shah Afridi's knee injury during the BBL 2025-26 clash against Adelaide Strikers ahead of T20 WC
शाहीन अफरीदी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान को टी20 विश्व कप से पहले झटका लग सकता है क्योंकि उसके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए हैं। शाहीन को बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने के दौरान घुटने में चोट लगी है। शाहीन ब्रिस्बेन हीट के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच में हिस्सा ले रहे थे। शाहीन अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर सके और उन्होंने तीन ओवर में 26 रन दिए, जबकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। 
विज्ञापन

शाहीन को किस तरह लगी चोट
शाहीन को स्ट्राइकर की पारी के 14वें के दौरान चोट लगी जब जैमी ओवरटन ने एक जोरदार शॉट खेला और गेंद मिड-ऑन के पास से निकल गई। मिड-ऑन पर खड़े शाहीन ने गेंद का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उनके पैर लड़खड़ाने लगे। साफ तौर पर उनके घुटने में दर्द दिख रहा था। ओवर खत्म होने पर अफरीदी मैदान से बाहर चले गए और अपने दाहिने घुटने की ओर इशारा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, ऐसे में पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि शाहीन की चोट ज्यादा गंभीर ना हो। पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में 17 साल का खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेगी। पाकिस्तान ने 2009 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा। 
विज्ञापन

बीबीएल में अच्छा नहीं रहा है शाहीन का सफर
शाहीन शाह अफरीदी का बीबीएल टूर्नामेंट में अब तक का सफर चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट 11.19 रही है। उनका बीबीएल डेब्यू भी निराशाजनक साबित हुआ क्योंकि 15 दिसंबर को जिलोंग के सिमोंड्स स्टेडियम में ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच हुए मैच के दौरान उन्हें गेंदबाजी से हटाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed