Video: शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पिता बनने पर दी बधाई; बेटे के लिए दिया गिफ्ट, कही दिल छू लेने वाली बात
Shaheen Afridi Congratulated Jasprit Bumrah Video: शाहीन अफरीदी ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक खास तोहफा दिया। बुमराह हाल ही में पिता बने हैं। वह एशिया कप के बीच मुंबई लौटे थे। इस कारण नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।
विस्तार
दरअसल, शाहीन अफरीदी ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक खास तोहफा दिया। बुमराह हाल ही में पिता बने हैं। वह एशिया कप के बीच मुंबई लौटे थे। इस कारण नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे अंगद को जन्म दिया। पिता बनने के बाद बुमराह वापस टीम के साथ जुड़ गए और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे।
शाहीन ने बुमराह को पिता बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ''भाई जी, बहुत-बहुत मुबारक हो। नए शहजादे के लिए यह छोटा सा तोहफा है। अल्लाह उसे हमेशा खुश रखे और वह नया बुमराह बने।'' बुमराह ने शाहीन को इसके लिए शुक्रिया कहा। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Spreading joy 🙌
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 10, 2023
Shaheen Afridi delivers smiles to new dad Jasprit Bumrah 👶🏼🎁#PAKvIND | #AsiaCup2023 pic.twitter.com/Nx04tdegjX
दरअसल, एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हुई। बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। इसके बाद खेल शुरू नहीं हो सका। आखिरकार अंपायरों ने मैच को रिजर्व डे पर करवाने का फैसला किया। अब सोमवार को फिर से मैच उसी स्कोर से आगे शुरू होगा।