फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shaheen Afridi and wahab Riaz nine wickets overshadowed Brendan Taylor century, Pakistan defeated Zimbabwe in the first ODI

टेलर के शतक पर भारी पड़े अफरीदी-रियाज के नौ विकेट, पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में हराया

Sat, 31 Oct 2020 02:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 31 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shaheen Afridi and wahab Riaz nine wickets overshadowed Brendan Taylor century, Pakistan defeated Zimbabwe in the first ODI
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter@ICC

पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में शाहीन अफरीदी के पांच विकेट की मदद से जिम्बाब्वे को 26 रनों से हरा दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को रावलपिंडी में खेला गया। एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने इमाम-उल-हक (58) और हरीश सोहैल (71) की अर्धशतकीय पारियों और पुछल्ले बल्लेबाजों द्वारा तेजी से बनाए गए रन की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 281 रन बनाए। 

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 28 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद मेहमान टीम ने 115 रन पर अपने चार विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई। हालांकि फिर टीम के अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर और वेस्ले मेधेवरे ने मिलकर टीम को उबारा और पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की अहम साझेदारी की। टेलर ने जहां अपना शतक पूरा किया वहीं मेधेवरे ने अपना अर्धशतक जमाया। एक समय ऐसा था जब दोनों खिलाड़ियों के क्रीज पर टिके रहने की वजह से जिम्बाब्वे की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन आखिरी के चार-पांच ओवरों में शाहीन अफरीदी और वहाब रियाज की शानदार गेंदबाजी ने जिम्बाब्वे की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन


अफरीदी ने टेलर को धीमी गेंद पर आउट किया और फिर वहाब ने मेधेवरे का विकेट निकालकर पाकिस्तान की मैच में वापसी करा दी। आखिरी के ओवरों में दोनों ने लगातार विकेट चटकाए और जिम्बाब्वे की पूरी टीम को 255 रन पर समेत दिया। शाहीन ने सर्वाधिक पांच और वहाब ने चार विकेट अपने नाम किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed