फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 10 रन देकर झटके 8 विकेट, शाहबाज ने तोड़ा विश्व क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

Thu, 20 Sep 2018 02:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
shahbaz nadeem breaks world record of list a cricket in vijay hazare trophy
शाहबाज नदीम

झारखंड के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने गुरुवार को गेंदबाजी में लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नदीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ केवल 10 रन देकर 8 विकेट झटके और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनका गेंदबाजी विश्लेषण इस प्रकार रहा 10 ओवर, 4 मेडन, 10 रन, 8 विकेट।

shahbaz nadeem breaks world record of list a cricket in vijay hazare trophy
शहबाज नदीम
नदीम लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम रन खर्च करके सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली के राहुल संघवी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1997-98 सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 15 रन देकर 8 विकेट झटके थे। बता दें कि सीमित ओवर क्रिकेट में सबसे पहले 8 विकेट लेने का कारनामा कीथ बोयस ने किया था। 1971 में कीथ ने 26 रन देकर 8 विकेट झटके थे। दूसरे नंबर पर डेरेक अंडरवुड हैं, जिन्होंने 1987 में 31 रन देकर 8 विकेट चटकाए।
shahbaz nadeem breaks world record of list a cricket in vijay hazare trophy
शाहबाज नदीम

बोयस का रिकॉर्ड अगले साल टूटा जब माइकल होल्डिंग ने 21 देकर 8 विकेट लिए। संघवी ने फिर 20 साल के बाद होल्डिंग के रिकॉर्ड को बेहतर किया। बहरहाल, टीम इंडिया में जगह पाने के बेहद करीब नदीम ए साइड के नियमित खिलाड़ी हैं। उन्होंने विकेट के मामले में संघवी सहित 10 गेंदबाजों की बराबरी की, लेकिन रन खर्च करने के मामले में उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
shahbaz nadeem breaks world record of list a cricket in vijay hazare trophy
चामिंडा वास - फोटो : cricket world

वन-डे क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चामिंडा वास के नाम दर्ज है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में 8 दिसंबर 2001 को 19 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। बता दें कि एक समय ऐसा लग रहा था कि नदीम 10 विकेट चटका लेंगे क्योंकि उनके स्पेल के 8वें ओवर में वह 8 विकेट अपने खाते में जोड़ चुके थे।

विज्ञापन
shahbaz nadeem breaks world record of list a cricket in vijay hazare trophy
अनुकूल रॉय

मगर एक और बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय ने राहुल चाहर को आउट करके नदीम के 10 विकेट लेने के सपने को तोड़ दिया। बहरहाल, झारखंड ने राजस्थान को 7 विकेट से मात दी। 74 रन का पीछा करते हुए झारखंड ने 15वें ओवर में मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही उसे 4 अंक मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed