फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shah Rukh Khan Welcome at Wankhede Stadium Again

वानखेड़े विवाद मामले में शाहरुख को क्लीन चिट, अब होगा वेलकम

Wed, 05 Oct 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Welcome at Wankhede Stadium Again
SRK - फोटो : Getty

मुंबई पुलिस ने वर्ष 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच के दौरान विवाद मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत को बताया है कि मौके पर कोई संज्ञेय अपराध नहीं हुआ।

विज्ञापन


एक स्थानीय व्यक्ति अमित मारू ने इस घटना के संबंध में अदालत में निजी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों को गाली देने के कारण शाहरुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने शाहरुख खान का बयान रिकार्ड किया। उन्होंने आरोपों से इनकार किया। शाहरुख ने पुलिस से कहा था कि उस दिन उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत के बाद उनके बच्चे और दोस्त मैदान में चले गए और सुरक्षा गार्ड विकास डाल्वी ने उनसे बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान के मुताबिक उन्होंने डाल्वी से कहा था कि बच्चे उनके साथ हैं और उनको कोई न छुए। इसके बाद उनके बिजनेस मैनेजर बच्चों को लेकर बाहर चले गए।

पिछले साल हटी थी SRK पर से वानखेड़े जाने पर लगी रोक

Shah Rukh Khan Welcome at Wankhede Stadium Again
SRK - फोटो : Getty
अभिनेता शाहरुख खान ने पुलिस को बताया कि जब किसी ने उनसे अभद्र भाषा में बात की तो उनको गुस्सा आ गया। शिकायतकर्ता मारू ने 2008 में भी शाहरुख के खिलाफ हाईकोर्ट में एक मुकदमा दाखिल किया था। उसमें भी फैसला शाहरुख के पक्ष में गया था।

उन्होंने कहा कि संभवत: प्रचार पाने के लिए मारू ने यह शिकायत दर्ज करवाई थी। उक्त घटना के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने शाहरुख पर पांच साल के लिए वानखेड़े में प्रवेश पर रोक लगा दी थी, जिसे पिछले साल हटा दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed