ICC की T20 रैंकिंग में शेफाली को हुआ नुकसान, टॉप से तीसरे नंबर पर खिसकीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने सोमवार को महिलाओं की टी-20 रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 16 वर्षीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शीर्ष स्थान गंवा दिया। वह अब शीर्ष से तीसरे स्थान पर खिसक गईं।
16 साल की शेफाली (744 अंक) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लीग चरण के खत्म होने के बाद शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था।
रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन के विशाल स्कोर से हराकर पांचवीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
वहीं, फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (78) दो स्थान की छलांग से 762 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गईं। मूनी ने छह पारियों में 64 के औसत से 259 रन बनाए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। वह अपने करियर में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची हैं।
इसके अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (750 अंक) सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, जिसमें भारत की स्मृति मंधाना और जेमिमाह रोड्रिगेज भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि रोड्रिगेज नौंवे स्थान पर कायम हैं। एलिसा हेली दो पायदान की छलांग से पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
भारत की दीप्ति शर्मा 10 पायदान के फायदे से बल्लेबाजों की सूची में 43वां स्थान हासिल करने में सफल रहीं, जबकि वह पहली बार शीर्ष पांच ऑलराउंडर में शामिल हुई हैं। दीप्ति, राधा यादव और पूनम यादव गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। इसमें इंग्लैंड की सोफी एक्सेलस्टोन शीर्ष पर हैं।
वहीं, गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया की बाए हाथ के स्पिनर जेस जोनासन एक पायदान आगे बढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। जोनासन की करियर की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।