फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shafali Verma loses top spot in ICC T20I rankings, slips to third 

ICC की T20 रैंकिंग में शेफाली को हुआ नुकसान, टॉप से तीसरे नंबर पर खिसकीं

Mon, 09 Mar 2020 04:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Shafali Verma loses top spot in ICC T20I rankings, slips to third 
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी ने सोमवार को महिलाओं की टी-20 रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 16 वर्षीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शीर्ष स्थान गंवा दिया। वह अब शीर्ष से तीसरे स्थान पर खिसक गईं। 

विज्ञापन


16 साल की शेफाली (744 अंक) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लीग चरण के खत्म होने के बाद शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था।

रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन के विशाल स्कोर से हराकर पांचवीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 

वहीं, फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (78) दो स्थान की छलांग से 762 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गईं। मूनी ने छह पारियों में 64 के औसत से 259 रन बनाए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। वह अपने करियर में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची हैं।

इसके अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (750 अंक) सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, जिसमें भारत की स्मृति मंधाना और जेमिमाह रोड्रिगेज भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि रोड्रिगेज नौंवे स्थान पर कायम हैं। एलिसा हेली दो पायदान की छलांग से पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की दीप्ति शर्मा 10 पायदान के फायदे से बल्लेबाजों की सूची में 43वां स्थान हासिल करने में सफल रहीं, जबकि वह पहली बार शीर्ष पांच ऑलराउंडर में शामिल हुई हैं। दीप्ति, राधा यादव और पूनम यादव गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। इसमें इंग्लैंड की सोफी एक्सेलस्टोन शीर्ष पर हैं। 

वहीं, गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया की बाए हाथ के स्पिनर जेस जोनासन एक पायदान आगे बढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। जोनासन की करियर की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed