फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shafali Verma becomes the first India Women player to score 50 plus in both innings on Test debut

ENGW vs INDW: 17 वर्षीय शेफाली ने रचा इतिहास, यह कमाल करने वाली पहली भारतीय बनीं

Fri, 18 Jun 2021 08:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 18 Jun 2021 08:52 PM IST
सार

शेफाली डेब्यू मैच के दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर करने वाली पहली भारतीय और दुनिया की चौथी महिला बन गईं हैं। 

विज्ञापन
Shafali Verma becomes the first India Women player to score 50 plus in both innings on Test debut
शेफाली वर्मा - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया। 17 साल की उम्र में वह डेब्यू मैच के दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर करने वाली पहली भारतीय और दुनिया की चौथी महिला बन गईं हैं। फॉलोऑन खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इस युवा खिलाड़ी ने पारी के 23वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। खबर लिखे जाने तक (चायकाल) शेफाली 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं। बता दें कि पहली पारी में शेफाली ने 96 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। चायकाल तक भारतीय टीम का स्कोर 83/1 पर था। शेफाली के अलावा दीप्ति शर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर थीं। इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण खेल रुका है। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड से 82 रन पीछे है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेफाली से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड की लेस्ली कुक (72 एवं 117, बनाम भारत, 1986), श्रीलंका की वनीसा बोवेन (78 एवं 63, बनाम पाकिस्तान, 1998) और आस्ट्रेलिया की जेफ जॉनसेन (99 एवं 54, बनाम इंग्लैंड, 2021) ने हासिल की थी। यह 17 वर्षीय बल्लेबाज पहली पारी में केवल चार रन से डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बनने से चूक गईं थीं। इसके अलावा उनके पास सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक बनाने का अवसर भी था। वह इस पारी में तिहरे अंक में पहुंचकर ये दोनों उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।


इंग्लैंड ने दिया फॉलो-ऑन
भारतीय महिला टीम शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 231 रन पर सिमट गई, जिससे उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी, जिससे भारतीय टीम उससे 165 रन से पिछड़ रही थी। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 96 और स्मृति मंधाना ने 78 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन दोनों के अलावा दीप्ति शर्मा ने नाबाद 29 और पूजा वस्त्राकर ने 12 रन जोड़े। इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने चार और हीथर नाइट ने दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed