{"_id":"5e6258518ebc3eebce35992d","slug":"shafali-verma-and-smriti-mandhana-are-nightmare-for-australian-pacer-megan-schutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेफाली-मंधाना से खौफ खाती हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बोलीं- आजतक नहीं भूली वो पिटाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शेफाली-मंधाना से खौफ खाती हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बोलीं- आजतक नहीं भूली वो पिटाई
Fri, 06 Mar 2020 07:34 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट की गेंदों की हाल में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने जबरदस्त धुनाई की थी, जिससे कारण इस तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं हैं। वह रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान इस आक्रामक सलामी जोड़ी को गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया की पांच रन से जीत में 17 रन देकर दो विकेट लेने वाली स्कट अब भी टूर्नमेंट के पहले मैच में शेफाली की आक्रामक बल्लेबाजी को नहीं भूली है। शेफाली ने उनके पहले ओवर में ही चार चौके लगाए थे और स्कट ने स्वीकार किया कि वह भारतीय सलामी बल्लेबाज को गेंदबाजी करने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्कट ने कहा, 'मुझे भारत से खेलना पसंद नहीं है। वे मुझ पर हावी हो जाते हैं।' उन्होंने कहा, 'स्मृति और शेफाली ने मेरी गेंदों को आसानी से खेला है। त्रिकोणीय सीरीज में शेफाली ने जो छक्का मेरी गेंद पर लगाया था वह संभवत: मेरी गेंदों पर लगाया गया सबसे बड़ा छक्का था।'
विज्ञापन
स्कट ने कहा, 'उनके लिए निश्चित तौर पर रणनीति होगी, लेकिन पावरप्ले में मैं उन दोनों पर हावी नहीं हो पाती। वे मुझे आसानी से खेल लेती हैं।' पिछले महीने त्रिकोणीय सीरीज में भी शेफाली और स्मृति ने स्कट की जमकर धुनाई की थी। शेफाली ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया जबकि मंधाना ने उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। दोनों टीमें रविवार को फाइनल में फिर आमने सामने होंगी।