फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shabaash Mithu: Mithali Raj was asked a question about PM Modi in the reality show, Watch Mithali Raj Answer on Prime Minister Narendra Modi; Taapsee Pannu

Shabaash Mithu: रिएलिटी शो में मिताली राज से पीएम मोदी को लेकर पूछा गया सवाल, जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे

Mon, 11 Jul 2022 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Jul 2022 04:15 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान एक महिला प्रतिभागी ने पूछा- मिताली आप जब पहली बार पीएम मोदी से मिलीं थीं तो आपको कैसा लगा था? आपकी क्या फीलिंग थी? इस पर मिताली ने शानदार जवाब दिया।

विज्ञापन
Shabaash Mithu: Mithali Raj was asked a question about PM Modi in the reality show, Watch Mithali Raj Answer on Prime Minister Narendra Modi; Taapsee Pannu
रिएलिटी शो के दौरान मिताली राज और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज इन दिनों अपनी बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में मिताली राज की भूमिका तापसी पन्नू निभा रही हैं। यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। ऐसे में मिताली और तापसी फिल्म के प्रमोशन में रिएलिटी शो में शामिल हो रही हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में दोनों एक ऐसे ही रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर-2' में पहुंचीं। इस कार्यक्रम में एक प्रतिभागी ने मिताली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में मिताली ने जो कुछ कहा, वह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


Superstar Singer 2: Taapsee Pannu talks about her upcoming film, meeting  Mithali Raj for the first time
विज्ञापन
विज्ञापन

तापसी पन्नू और मिताली राज

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान एक महिला प्रतिभागी ने पूछा- मिताली आप जब पहली बार पीएम मोदी से मिलीं थीं तो आपको कैसा लगा था? आपकी क्या फीलिंग थी? इस पर मिताली ने जवाब दिया- जब हम 2017 वर्ल्ड कप के बाद वापस आए थे, तो जिस तरीके से हमारा स्वागत हुआ था एयरपोर्ट पर और पीएम मोदी ने भी हमें समय दिया था।

Superstar Singer 2: Mithali Raj, Taapsee Pannu praise contestant Mani's  singing as they promote Shabaash Mithu | PINKVILLA
मिताली ने कुछ इस प्रकार एंट्री की

मिताली ने कहा- पीएम मोदी ने हर एक खिलाड़ी को उनके नाम से पहचाना। साथ ही हर एक खिलाड़ी के सवालों का जवाब भी दिया। यह हमारे लिए सम्मान की बात थी कि प्रधानमंत्री ने अपना समय देकर नेशनल टीम की तारीफ की है, जबकि हम फाइनल हार गए थे। उन्होंने एक चीज बताया कि हारने के बाद भी आपने सभी लोगों का दिल जीता है। उनके द्वारा कही गई इस बात ने हमें काफी प्रेरित किया कि हम और अच्छा खेल दिखाएं।

मिताली के इस जवाब पर वहां बैठे जज हिमेश रेशमिया, जावेद अली और शाबाश मिट्ठू की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी तालियां बजाईं। दरअसल, भारतीय टीम 2017 महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम फिलहाल कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने बर्मिंघम गई है। राष्ट्रमंडल खेलों में टी-20 टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारतीय टीम से उम्मीद है कि वह पदक जरूर जीतेगी।

Exclusive) Mithali Raj and I are polar opposites as people: Taapsee Pannu |  Hindi Movie News - Times of India

वहीं, मिताली ने इसी साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। मिताली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं। उन्होंने 232 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए। इसके अलावा मिताली ने 12 टेस्ट मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 19 पारियों में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए। वहीं, 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 2364 रन हैं। इसमें उनकी औसत 37.52 की रही। मिताली ने वनडे में आठ विकेट भी झटके हैं। 

Taapsee Pannu pens emotional note as Mithali Raj retires from international  cricket: 'Taught me resilience' | Entertainment News,The Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed