फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   serious test of gautam gambhir in practice match

गौतम का होगा ‘गंभीर’ टेस्ट

Sat, 16 Feb 2013 12:58 AM IST
चेन्नई\एजेंसी
चेन्नई\एजेंसी Updated Sat, 16 Feb 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
serious test of gautam gambhir in practice match

लगातार खराब फार्म के कारण टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के पास शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। गंभीर के साथ ही रोहित शर्मा भी मैच में खुद को साबित कर चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेंगे। शिखर धवन के भारतीय टीम में शामिल होने के कारण गंभीर को भारतीय ‘ए’ टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई टीम टुकड़ों में भारत पहुंची है इसलिए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ खेले गए पहले मैच में वह पूरी ताकत के साथ नहीं उतरी थी और मैच ड्रा समाप्त हुआ था। अब चूंकि 22 फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास का यह आखिरी मौका होगा इसलिए वह इस मैच में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।
विज्ञापन


इस मैच में आस्ट्रेलिया की कप्तानी उसके नियमित कप्तान माइकल क्लार्क कर सकते हैं जो चोट से उबर रहे हैं। यह मैच एक बार फिर गुरु नानक कालेज मैदान में ही खेला जाएगा जहां पहला अभ्यास मैच खेला गया था। भारत ‘ए’ की बात करें तो कप्तान गंभीर और मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा के अलावा मनोज तिवारी और अभिषेक नायर तथा तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और मनप्रीत गोनी भी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज में स्पिनरों की भूमिका होगी अहम
आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि इस सीरीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। भारत ‘ए’ के खिलाफ  अभ्यास मैच से पहले क्लार्क ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी। इसलिए हमने अपनी टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया है।’

जब क्लार्क से पूछा गया कि क्या वह भी सीरीज में गेंदबाजी करेंगे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हां हां बिल्कुल। आप मुझे स्पिन गेंदबाजी करते हुए देखेंगे। मैं पहले टेस्ट में पांच विकेट लूंगा।’ आस्ट्रेलियाई कप्तान ने साथ ही कहा कि उन्होंने दौरे पर आने से पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से टिप्स लिए हैं। क्लार्क ने कहा कि पोंटिंग ने भारतीय परिस्थितियों में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। चार मैचों की इस सीरीज में डीआरएस नहीं होने से क्लार्क चिंतित नहीं हैं लेकिन वह चाहते हैं कि इसे नियमित रूप से लागू किया जाना चाहिए।


'हर खिलाड़ी के पास मैच में खुद को साबित कर आगे बढ़ने का मौका होगा। जैसे कि परवेज रसूल। उन्होंने दो दिवसीय पिछले मैच में बढ़िया किया और अभी हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। साथ ही कुछ खिलाड़ियों के पास मैच में बढ़िया कर राष्ट्रीय टीम में वापसी का भी मौका होगा।'
- लालचंद राजपूत, कोच, भारतीय ‘ए’ टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed